अग्रवाल महासभा की सक्रिय महिला प्रदेश अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

भोपाल. 
मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल ने आज अपने पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। यह निर्णय उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता एवं नियमावली के अनुपालन को लेकर लंबे समय से उत्पन्न हो रही गंभीर चिंताओं के मद्देनज़र लिया है।

डॉ. अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि विगत एक वर्ष के दौरान उन्हें महासभा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ अन्य सदस्यों के माध्यम से प्राप्त हुईं, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि संगठन में कई नियुक्तियाँ नियमावली के विरुद्ध की जा रही हैं। साथ ही, समय-समय पर आवश्यक बैठकों का एवं वार्षिक साधारण सभा आयोजन न होना एवं पदाधिकारियों को संगठन की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी न दिया जाना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सूचना के अधिकार के अंतर्गत प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा वर्ष 2013-14 के पश्चात रजिस्टर फॉर्ब और समिति कार्यालय भोपाल मध्य प्रदेश में धारा 27, 28 एवं 29 से संबंधित आवश्यक अभिलेख एवं सदस्यता सूची प्रस्तुत नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2022 एवं 2025 में संपन्न हुए चुनावों की भी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि नियमानुसार यदि कोई संस्था तीन वर्षों तक धारा 27, 28 एवं 29 के अंतर्गत आवश्यक विवरण प्रस्तुत नहीं करती, तो उसे स्वतः निष्क्रिय माना जाता है। इन तथ्यों से वे गहरे रूप से आहत हुई हैं तथा उनकी भावनाओं को ठेस पहुँची है। इन्हीं परिस्थितियों से व्यथित होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उनके साथ लगभग 50 पदाधिकारियों ने भी स्वेच्छा से अपने पदों से त्यागपत्र प्रस्तुत किया है। डॉ. अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में संगठन पारदर्शिता, नियमों के पालन एवं सदस्यों के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगा।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश में शुरू होगा ट्रांसफर सीजन, मोहन सरकार ने तबादला नीति-2026 पर लगाई मुहर

भोपाल  मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. इस बैठक में राज्य सरकार की तबादला नीति-2026 को मंजूरी मिल गई है.…

ट्विशा शर्मा केस ने पकड़ा तूल, पूर्व सेना अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

भोपाल  राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को पूर्व सेना अधिकारी और जवान सड़क पर उतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब