हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

 फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद हुआ। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

'इंटीरियर्स', 'द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू गार्प', 'द एज ऑफ इनोसेंस' और 'सिक्स डिग्रीज ऑफ सेपरेशन' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अल्जाइमर जैसे रोग से जूझ रही थीं। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है।

कब हुआ मैरी बेथ हर्ट का निधन
एएनआई के अनुसार, मैरी बेथ हर्ट ने बीते रविवार सुबह अमेरिका के जर्सी सिटी में आखिरी सांस ली। उनके परिवार के सदस्य उनके पास मौजूद थे। उनकी बेटी मौली श्रैडर और उनके पति, फिल्म निर्माता पॉल श्रैडर ने फेसबुक पर एक संयुक्त पोस्ट में उनकी मौत की पुष्टि की। मैरी बेथ हर्ट के परिवार में उनके पति पॉल श्रैडर, एक बेटी और एक बेटा हैं।

परिवार ने की निधन की पुष्टि
मैरी बेथ हर्ट के परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'वह एक अच्छी अभिनेत्री, पत्नी, बहन, मां और दोस्त थीं। उन्होंने इन सभी भूमिकाओं को बहुत सम्मान और मजबूती से निभाया। हम सब बहुत दुखी हैं, लेकिन यह जानकर थोड़ी तसल्ली है कि अब वे अपने कष्ट से मुक्त हो गई हैं और अपनी बहनों के साथ शांति से रह रही हैं।'

मैरी बेथ हर्ट का करियर
मैरी बेथ हर्ट ने अपने लंबे करियर में कई तरह की फिल्मों और सीरियल्स में काम किया। 'क्राइम्स ऑफ द हार्ट', 'ट्रेलावनी ऑफ द वेल्स' और 'बेनेफैक्टर्स' में उनके अभिनय के लिए उन्हें तीन बार टोनी पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन मिला। उन्होंने 'द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू गार्प', 'यंग एडल्ट', 'द एक्सोरसिज्म ऑफ एमिली रोज', 'द लेडी इन द वाटर' जैसी फिल्मों में भी काम किया। अपने पति पॉल श्रैडर के साथ उन्होंने 'एफ्लिक्शन' और 'लाइट स्लीपर' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। टेलीविजन में उन्होंने 'लॉ एंड ऑर्डर' जैसी सीरीज में छोटी भूमिकाएं कीं।

 

admin

Related Posts

टीवी इंडस्ट्री में खुशखबरी! दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए जुड़वां बच्चे, फैंस दे रहे बधाई

मुंबई  छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर खुशियों की किलकारी गूंज चुकी है. टेलीविजन के प्यारे कपल के घर जुड़वा बेटों के आने से…

कान्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में छाईं ऐश्वर्या राय, फैंस के दिलों पर किया राज

ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स की जान हैं… भारत की आन-बान-शान हैं. इस गॉर्जियस डीवा के लिए ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. ऐश्वर्या का कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे