इंदौर में रिकॉर्ड ऑपरेशन: 12 घंटे में 400 टन स्टील गर्डर 23 मीटर ऊपर स्थापित

इंदौर

लवकुश चौराहा पर बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर की सबसे लंबी 65 मीटर स्टील गर्डर को लंबे इंतजार के बाद लॉच कर दिया गया। 400 टन वजनी गर्डर को 23 मीटर ऊंचाई पर रखने की पूरी प्रक्रिया करीब 12 घंटे चली। तीन विंच मशीन की सहायता से बो स्ट्रिंग्स स्पान पर गर्डर को लाया गया। दो विंच मशीन से गर्डर को खींचा गया, जबकि एक विंच मशीन पीछे से रोकने के लिए लगाई गई थी। अब जेक पुश कर इसको दूसरी तरफ के बो स्ट्रिंग्स स्पान पर शिफ्ट किया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद अब दूसरी स्टील गर्डर का निर्माण शुरू किया जाएगा।

फ्लाईओवर की संरचना और तकनीकी बारीकियां

इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा लवकुश चौराहा पर 1452 मीटर लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसमें 19 सेगमेंटल स्पान, चार कंपोजिट गर्डर स्पान एवं एक बो स्ट्रिंग्स स्पान है। बो स्ट्रिंग्स स्पान की लंबाई 65 मीटर है और यहां पर दो स्टील गर्डर रखी जानी हैं। पहली गर्डर का निर्माण पूरा होने के बाद बो स्ट्रिंग्स स्पान पर रख दिया गया।

गुरुवार रात 11 बजे इसकी प्रक्रिया शुरू की गई, जो सुबह 11 बजे पूरी हुई। गर्डर को पुल करने में करीब पांच घंटे का समय लगा। पुल करने से पहले रीले पर गर्डर को चढ़ाने और बैलेंसिंग के कार्य किए गए। गर्डर को लॉच करने के लिए नीचे से यातायात पूरी तरह से बंद किया गया, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

23 मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर असेंबलिंग और क्रेन का उपयोग

400 टन वजनी गर्डर को फ्लाईओवर के जिस बो स्ट्रिंग्स पर रखा गया है उसकी ऊंचाई 23 मीटर है। यह शहर के सभी फ्लाईओवर में सबसे अधिक ऊंचाई है। फ्लाईओवर के नीचे से मेट्रो और फ्लाईओवर गुजरने के कारण गर्डर को ऊपर ही असेंबल किया गया था। वहीं खींचकर स्पान पर फिट किया जाएगा।

स्टील गर्डर को ऊपर असेंबल करने के लिए 900 टन क्षमता की दो क्रेन का उपयोग किया गया। इसमें एक 600 टन और दूसरी 300 टन क्षमता की क्रेन थी। इन क्रेन की सहायता से गर्डर के एंगल और अन्य सामग्री ऊपर पहुंचाई गई। जिस कंपोजिट गर्डर स्पान में यह असेंबल की गई, उसका निर्माण दूसरी गर्डर के लांच होने के बाद होगा।

सेगमेंटल स्पान और पियर पर रखे गए 247 सेगमेंट

फ्लाईओवर के पियर तैयार होने के बाद स्पान पर सेगमेंट रखे गए। एक स्पान पर 13 सेगमेंट रखे गए हैं। एक सेगमेंट की चौड़ाई 25 मीटर और वजन 120 टन है। इसके अनुसार 13 स्पान की चौड़ाई 351 मीटर और वजन 1560 टन हुआ। सभी 24 स्पान पर सीमेंट और स्टील के 30 हजार टन वजन के 247 सेगमेंट रखे गए हैं।

लवकुश चौराहा स्थित फ्लाईओवर की पहली गर्डर की लॉचिंग पूरी हो चुकी है। इसको खींचकर स्पान पर रखा गया। अब दूसरी गर्डर का निर्माण शुरू किया जाएगा।- डॉ. परीक्षित झाड़े, सीईओ आइडीए

 

admin

Related Posts

समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार एक्टिव, प्रदेश में चल रही तैयारी : CM डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में गठित की गई है उच्च स्तरीय समिति आम नागरिकों से किये…

वरिष्ठ नागरिकों के लिए मध्यप्रदेश में बड़ा सहारा, कानूनी संरक्षण और अधिकारों पर सरकार का जोर

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की मजबूत नींव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 1 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर