सिरदर्द बढ़ाने वाली ये चीजें तुरंत छोड़ें, वरना माइग्रेन करेगा परेशान

आमतौर पर लोग मानते हैं कि सिरदर्द होने पर चाय या कॉफी का सेवन आराम दिलाता है। लेकिन जो लोग नियमित रूप से कॉफी का सेवन करते हैं, उन्हें यह पता ही नहीं होता कि यह माइग्रेन के लिए एक ट्रिगर के रूप में काम करती है। आधे सिर का दर्द अधिकतर लोगों को परेशान करता है। जब भी व्यक्ति को सिर में तेज दर्द होता है तो इसके लिए वह दवाई लेना ही पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने अपने खानपान पर ध्यान दिया है। नहीं न, दरअसल, ऐसी बहुत सी चीजें होती है जो माइग्रेन पीडि़त व्यक्ति की समस्या को बढ़ाती हैं। हालांकि व्यक्ति को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में, जिसे एक माइग्रेन पीडि़त व्यक्ति को अवॉयड करना चाहिए…

कॉफी
आमतौर पर लोग मानते हैं कि सिरदर्द होने पर चाय या कॉफी का सेवन आराम दिलाता है। लेकिन जो लोग नियमित रूप से कॉफी का सेवन करते हैं, उन्हें यह पता ही नहीं होता कि यह माइग्रेन के लिए एक ट्रिगर के रूप में काम करती है। दरअसल, कॉफी में बेहद उच्च मात्रा में पाया जाने वाला कैफीन दिमाग की नसों के काम में रुकावट डालता है। इसकी वजह से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और व्यक्ति को तेज सिरदर्द या आधे सिर में तेज दर्द का अहसास होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने कॉफी इनटेक को धीरे−धीरे कम करने की कोशिश करें।

एल्कोहल
आपने कई बार नोटिस किया होगा कि एल्कोहल के सेवन के बाद अक्सर लोगों को हैंगओवर हो जाता है और उसके बाद उनके सिर में तेज दर्द होता है। एल्कोहॉलिक पेय पदार्थों के सेवन के तीन घंटे के भीतर ही वह माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं। इसके कारण दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बहुत तेज हो जाता है जिसकी वजह से कई बार डिहाईड्रेशन के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या बढ़ने लग जाती है।

ठंडे खाद्य पदार्थ
अक्सर कुछ लोगों को एकदम ठंडी चीजें जैसे आईसक्रीम आदि खाने से भी माइग्रेन का दर्द हो सकता है। खासतौर से, अगर आप एक्सरसाइज के तुरंत बाद या किसी गर्म तापमान के बाद ठंडी चीजें खाते हैं तो यह समस्या काफी बढ़ सकती है।

चॉकलेट
चॉकलेट खाना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कभी−कभी यह समस्या भी पैदा कर देता है, खासतौर से माइग्रेन पीडि़त व्यक्ति के लिए। चॉकलेट में पाया जाने कैफीन और बीटा−फेनीलेथाइलामीन नामक तत्व रक्त वाहिकाओं में खिंचाव पैदा करता है, जिसके कारण व्यक्ति को सिर में दर्द का अहसास होता है।

नमक
अत्यधिक नमक या बहुत अधिक नमक वाले फूड्स भी माइग्रेन की समस्या को बढ़ाते हैं। इस प्रकार के सॉल्टी व पैकेज्ड फूड में नमक के साथ−साथ कई तरह के हानिकारक प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाए जाते हैं, जो माइग्रेन को ट्रिगर करते हैं।

 

admin

Related Posts

नो इंटरनेट? फिर भी स्मार्टफोन रहेगा फुल ऑन उपयोगी

इसमें कोई शक नहीं है कि आपको स्मार्टफोन और टैबलेट के बेहतर इस्तेमाल के लिए हमेशा इंटनेट की जरूरत पड़ेगी, लेकिन हर समय आपके डिवाइस में इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले, ऐसा…

बिना खर्च के नेल केयर: क्यूटिकल ऑयल से पाएं सैलून जैसी चमक

जब भी नाखूनों के देखभाल की बात आती है तो हमारा सारा ध्यान नेल पॉलिश, उसके शेप या फिर उसकी मजबूती की तरफ ही होता है। लेकिन इन नाखूनों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश