नवरात्रि समापन पर कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें विधिपूर्वक पूजा

आज महानवमी तिथि के समाप्ति के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन हो गया. चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को ही महानवमी कहा जाता है. हालांकि, उदया तिथि के अनुसार, आज राम नवमी नवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. वहीं महानवमी पर आज मां सिद्धरात्रि की पूजा की गई. लोगों ने कन्या पूजन किया. नवरात्रि का हवन किया. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है.

ऐसे में अब लोगों के मन ये सवाल आ रहा है कि नवरात्रि के कलश का विसर्जन कब किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि का कलश विसर्जन किस दिन किया जाएगा? साथ ही जानते हैं कि कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि क्या है?

नवरात्रि कलश विसर्जन शुभ मुहूर्त

नवरात्रि का कलश विसर्जन नवमी तिथि के समापन के बाद शुभ रहता है.नवमी तिथि की पूजा आज की जा चुकी है. ऐसे में कलश विसर्जन के लिए आज यानी 27 मार्च का दिन भी शुभ है. क्योंकि सुबह 10 बजकर 06 मिनट के बाद दशमी तिथि लग चुकी है. ऐसे में आज भक्त दोपहर 1 बजे से कलश का विसर्जन कर सकते हैं. वहीं जिन लोगों ने माता रानी का नौ दिनों का व्रत रखा है वो 28 तारीख को यानी कल कलश विसर्जन करें.

28 मार्च को दशमी तिथि सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. इसलिए इस समय तक आप नवरात्रि के कलश का विसर्जन कर लें. क्योंकि इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी.

कलश विसर्जन की विधि

कलश विसर्जन करने से पहले कलश के ऊपर से नारियल को उठाएं. इसके बाद बोए गए जौ को काट लें. फिर कलश में रखे पवित्र जल में आम के पत्तों को डुबाएं और पूरे घर में इस पानी को छिड़कें. ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है. जिन लोगों ने मिट्टी का कलश स्थापित किया है वो माता दुर्गा का ध्यान करते हुए इसे विसर्जत कर दें.

धातु का कलश स्थापित करने वाले उसमें रखी सामग्री विसर्जित करें. कलश विसर्जन के दौरान गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ, स्वस्थानं परमेश्वरी, पूजाराधनकाले च पुनरागमनाय च’ मंत्र का जाप करें. कलश विसर्जन करने के बाद माता का ध्यान करें.

admin

Related Posts

Horoscope Today: 20 मई को किस राशि की चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि- आज दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। काम समय पर निपटाने का दबाव रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक…

नौतपा 2026: इन 9 दिनों में करें ये उपाय, मिलेगा सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद

इस वर्ष 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा रहने वाला है. नौतपा साल के 9 सबसे गर्म दिनों को कहा जाता है. कहते हैं कि इस दौरान सूर्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला