मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में निर्मित होने वाले जन-मन सभागार और चिंतन भवन का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री निवास परिसर में विद्यमान डोम के स्थान पर विशाल ऑडिटोरियम कानिर्माण होना है। इसका क्षेत्रफल 2226.70 वर्गमीटर होगा। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही वीआईपी लाउंज होगा। अन्नप्रसादम के नाम से बनने वाले भोजन क्षेत्र में लगभग दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था प्रस्तावित है। जन-मन सभागार में साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन्स, ध्वनि इन्सुलेशन के लिए एकोस्टिक पैनल की विशेष व्यवस्था होगी। इसके साथ ही समत्व भवन में प्रथम तल पर गेस्ट हाऊस-चिंतन का निर्माण किया जाएगा। चिंतन के रूप में विकसित हो रहे गेस्ट हाऊस में दो कक्ष, डाइनिंग रूम, वीआईपी लाउंज आदि होंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  नीरज मंडलोई, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव  सुखबीर सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

admin

Related Posts

प्रदेश के सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में मनाया जाएगा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

भोपाल.  प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का…

नारी सशक्तिकरण के लिये संसद की बैठक होगी ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 16 अप्रैल को संसद में ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सबसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की