पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौहत्या मामले में दंपति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

कोरिया 

थाना पटना क्षेत्रांतर्गत एक गंभीर अपराध के संबंध में प्रार्थी अनुराग दुबे (गौ सेवक/समाज सेवक) द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 25.03.2026 को ग्राम खाड़ा निवासी ईश्वर कुमार, उसकी पत्नी चंदाबाई एवं उनके नाबालिग पुत्र द्वारा दो कृषि योग्य गौवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके मांस का उपयोग किया जा रहा है।

उक्त सूचना पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 325, 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा छत्तीसगढ़ कृषि पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 9, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपियों के कब्जे से गौवंशीय पशुओं का मांस एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (खुखरी) जप्त किया गया। मौके पर विधिवत पंचनामा तैयार किया गया तथा मृत पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

प्रकरण में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक  रवि कुर्रे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुरेश के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी  राजेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में संपादित की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि इस प्रकार के अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

 

admin

Related Posts

छत्तीसगढ़ में Bird Flu को लेकर सख्ती: बिलासपुर पहुंची AIIMS टीम, 10 किमी क्षेत्र में संक्रमण की जांच

बिलासपुर. जिले में बर्ड फ्लू के मामले को अब केंद्र सरकार ने गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है. इसी क्रम में एम्स के चार विशेषज्ञ…

शंकर ठाकुर की पदोन्नति, बने प्रमुख अभियंता; जल संसाधन विभाग में कई इंजीनियरों को नई पोस्टिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 1 views
एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए