फर्जी खातों का नेटवर्क उजागर: देवास-बड़वानी से जुड़े आरोपी ग्वालियर में पकड़े गए

ग्वालियर

मुरार के कारोबारी दुर्गाशंकर नागर से 1.41 करोड़ रुपये की सायबर ठगी के मामले में पुलिस ने देवास और बड़वानी से दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। इन दोनों ने ठगों को अपने बैंक खाते किराये पर दिए थे। 1.41 करोड़ रुपये में से 14 लाख रुपये इनके बैंक खातों में गए थे।

दोनों से पुलिस अब उनके पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। कारोबारी को फेसबुक पर अंजान युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। बात होने लगी फिर युवती ने गोल्डन काइन कंपनी में निवेश का झांसा दिया।

ईमेल पर एक लिंक मिली। इसके जरिये उन्होंने अलग-अलग बार में 1.41 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा किए। 1.41 करोड़ रुपये बढ़ते-बढ़ते पांच करोड़ रुपये तक पहुंच गए, लेकिन यह बढ़त सिर्फ ठगों द्वारा लिंक से अपलोड कराए गए पे-वालेट में थी। यह डमी वालेट था।

इसमें से रुपये निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकले। तब ठगी का पता लगा और कारोबारी ने एफआइआर दर्ज कराई। इस मामले में साइबर क्राइम विंग की टीम पड़ताल कर रही थी।

देवास और बड़वानी के दो बैंक खाते चिह्नित हुए। इनमें दूसरी लेयर में पैसा गया था। पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने देर रात जुब्रान पुत्र आलम शेख निवासी देवास और अकरम पुत्र इस्लाम खान निवासी बड़वानी को पकड़ा।

जुब्रान के खाते में 9.30 लाख रुपये जबकि अकरम के खाते में पांच लाख रुपये गए थे। यह रकम ठगी की ही है। पुलिस ने इस रकम की वापसी के लिए फ्रीज भी कराया लेकिन इससे पहले ही रुपये ठगों के पास पहुंच चुके थे।

 

admin

Related Posts

इतिहास से जुड़कर फैसले: MP में विरासत स्थलों पर कैबिनेट बैठकों की नई पहल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल प्रशासन में उनके द्वारा मंत्रि-परिषद की बैठकों के आयोजन के लिए नवाचार करते हुए विभिन्न अंचलों में इन्हें करने की पहल की गई।…

MP बोर्ड अपडेट: 25 मार्च को जारी होगा 5वीं-8वीं का परीक्षा परिणाम

भोपाल राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घो‍षित किया जाएगा। विद्यार्थी सुबह 11.30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड्स की घोषणा, हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ की रेस में सबसे आगे

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड्स की घोषणा, हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ की रेस में सबसे आगे