अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टीआई सुनील शर्मा की अगुवाई में सफलता

भोपाल

थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने रोशनपुरा क्षेत्र में गोली चलाकर 30 हजार रुपये की लूट करने वाले इनामी बदमाश दीपेन्द्र गुर्जर सहित उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के बहाने रकम हड़पने के बाद फरियादी पर रायफल से फायरिंग की थी और फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तेज़ और सटीक काम करते हुए आरोपी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास बढ़ा है।
मानवता की मिसाल

24 घंटे में अपहृत बालिका सकुशल बरामद अरेरा हिल्स पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली राहत

थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर खोज निकालकर परिजनों को सौंप दिया। बालिका घर से पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीडीआर की मदद से बालिका को इंदौर से बरामद किया।
सराहनीय कार्य: थाना प्रभारी सुनील शर्मा के निर्देशन में टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया, जिससे एक परिवार को बड़ी राहत मिली।

गुंडे-बदमाशों पर सख्ती, 37 आरोपी भेजे गए जेल त्योहारों से पहले पुलिस का सख्त एक्शन

अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। भीमनगर और रोशनपुरा क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 37 गुंडे-बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
 
सख्त संदेश: टीआई सुनील शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान से अपराधियों में खौफ का माहौल बना है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

 लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार 2 साल से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

वर्ष 2023 के गंभीर मामले में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी अरसद उर्फ सहू को अरेरा हिल्स पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। बड़ी सफलता: थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की मुस्तैदी से यह संभव हो पाया, जिससे एक बार फिर पुलिस की कार्यक्षमता सामने आई।

admin

Related Posts

इतिहास से जुड़कर फैसले: MP में विरासत स्थलों पर कैबिनेट बैठकों की नई पहल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल प्रशासन में उनके द्वारा मंत्रि-परिषद की बैठकों के आयोजन के लिए नवाचार करते हुए विभिन्न अंचलों में इन्हें करने की पहल की गई।…

MP बोर्ड अपडेट: 25 मार्च को जारी होगा 5वीं-8वीं का परीक्षा परिणाम

भोपाल राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घो‍षित किया जाएगा। विद्यार्थी सुबह 11.30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड्स की घोषणा, हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ की रेस में सबसे आगे

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
हॉकी इंडिया एनुअल अवार्ड्स की घोषणा, हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ की रेस में सबसे आगे