सावधान रहें! 24, 25, 26 मार्च को आंधी-बारिश का डबल अटैक, कई राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली

 IMD ने देश के विभिन्न राज्यों में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर अलर्ट जारी किया है। 24 मार्च से 26 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी भारत के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गर्जना की संभावना जताई गई है। खासतौर पर Western Disturbance के सक्रिय होने से राजस्थान और हिमालयी क्षेत्रों में मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का तांडव
राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, जिनमें जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर शामिल हैं, वहां पहले ही अच्छी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। आज यानी सोमवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चुरू और नागौर जैसे जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश के आसार हैं। विभाग का अनुमान है कि 25 और 26 मार्च को एक और हल्के विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है।

पूर्वी भारत में आंधी-तूफान का संकट
बिहार, झारखंड और ओडिशा में 24 से 28 मार्च के दौरान मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में भी 27 और 28 मार्च को भारी बारिश के साथ तेज अंधड़ चलने का अनुमान है। बिहार के कई जिलों, जैसे गया, पटना, बक्सर, रोहतास और चंपारण में 24 मार्च से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पटना में आज न्यूनतम तापमान 20°C और अधिकतम 29°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश का हाल
दिल्ली में आज बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन दिनभर तेज हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल तापमान 18°C से 28°C के बीच रहेगा, जिससे प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। हालांकि, 25 मार्च के बाद गर्मी बढ़ेगी और पारा 35°C को पार कर सकता है।

यूपी में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 मार्च से लखनऊ, कानपुर, आगरा और मेरठ सहित कई जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35°C तक जाने का अनुमान है।

admin

Related Posts

वैश्विक तनाव पर कूटनीतिक संवाद तेज, जयशंकर-वेडफुल ने पश्चिम एशिया हालात पर की चर्चा

नई दिल्ली भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच वर्तमान समय में जारी पश्चिम एशियाई…

सुरक्षा चिंताओं के बावजूद आगे बढ़े भारतीय जहाज, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने की मिली अनुमति

नई दिल्ली कुकिंग गैस ले जा रहे दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते हुए अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचेगे। जिससे उम्मीद बंधी है कि भारत में एलपीजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई