योगी सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं की MSP बढ़ाई, 6500 केंद्रों पर खरीद कब से शुरू होगी?

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में कुल 35 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इसमें सबसे अहम किसानों के लिए है. योगी सरकार ने गेहूं की फसल 160 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ा दी है. गत वर्ष की तुलना में ₹160 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है. 30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक खरीद की जाएगी. राज्य के अंदर 8 क्रय एजेंसियों द्वारा खरीद की जाएगी. कुल 6500 क्रय केंद्र सभी 75 जनपदों में चलेंगे. बताया जा रहा है कि एफसीआई, यूपी मंडी परिषद, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, नैफेड, एनसीसीएफ के माध्यम से खरीद की जाएगी. लखनऊ में इंटरनेशनल एक्जीविशन सेंटर 1435 करोड़ रुपए का कन्वेंशन हाल बनेगा. इसमें दस हजार लोगों की क्षमता होगी। 

संभल को मिला योगी सरकार का तोहफा
इसके अलावा संभल जिले में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक सेंटर स्थापित किये जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. उत्तर प्रदेश मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क 2024 नीति के तहत ग्रेटर नोएडा में लॉजिस्टिक वेयर हाउस बनाये जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. साथ ही कैबिनेट मीटिंग में जिला मुख्यालय के नगर पालिकाओं को स्मार्ट बनाने हेतु बजट में उल्लेखित “नवयुग पालिका योजना” के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की मंजूरी दी गई है. प्रदेश के 75 जनपदों में 17 नगर निगम हैं, उनको छोड़कर, समस्त 58 जिला मुख्यालय में यह योजना लागू होगी। 

सपा पर दोनों डिप्टी सीएम का हमला
वहीं कैबिनेट बैठक में जाने से पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का हाल वही है कि सौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. जो सैफई में मॉडल को नचवाते थे वह महिला सुरक्षा की बात कर रहे हैं. इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक सत्ता में नहीं आने वाले नहीं हैं. कोई महिला अपने सुहाग को खतरे में डाल के सपा को वोट नहीं देगी। 

 

admin

Related Posts

सरकारी भर्तियों और पारदर्शी भर्ती प्रणाली से मजबूत हुआ भरोसा

नवनिर्माण के नौ वर्ष: सक्षमता से समृद्धता की ओर बढ़ता युवा उत्तर प्रदेश स्किल्ड वर्कफोर्स के दम पर उद्योगों के लिए आकर्षक बनता प्रदेश सरकारी भर्तियों और पारदर्शी भर्ती प्रणाली…

सीएम योगी ने दिया 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों को गेहूं का भुगतान करने का निर्देश

30 मार्च से प्रारम्भ होगी गेहूं खरीद, सीएम योगी ने तय किया 50 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य 2585 रुपये प्रति कुंतल एमएसपी पर होगी गेहूं खरीद, पिछले साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: MS Dhoni के लिए फैन का प्यार देख भावुक हुआ इंटरनेट, चेपॉक से वीडियो वायरल

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
IPL 2026: MS Dhoni के लिए फैन का प्यार देख भावुक हुआ इंटरनेट, चेपॉक से वीडियो वायरल

अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का मैच ड्रॉ, अब 24 मार्च को खिताबी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का मैच ड्रॉ, अब 24 मार्च को खिताबी टक्कर

PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह

IND vs IRE: जून में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया, मैचों की तारीखें और शेड्यूल जारी

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
IND vs IRE: जून में आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया, मैचों की तारीखें और शेड्यूल जारी

मजबूत स्क्वाड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
मजबूत स्क्वाड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद