हरियाली और औषधीय भविष्य पर चर्चा: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर केंद्र में

रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा “2047 के विकसित छत्तीसगढ़ लक्ष्य को पूरा करने में हर्बल सेक्टर की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोर्ड कार्यालय के सभागार, राज्य वन अनुसंधान परिसर , जीरो पॉइंट,रायपुर में आयोजित हुआ।
          
कार्यक्रम में बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जे.ए.सी.एस. राव ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लेकर औषधीय पौधों की खेती अपनाई जा सकती है, जिससे आय में वृद्धि के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से हर्बल सेक्टर में आगे आकर “विकसित छत्तीसगढ़-2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया ।
       
संगोष्ठी में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, हर्बल सेक्टर में स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा संबंधित वीडियो का प्रदर्शन किया गया। पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से औषधीय पौधों के संरक्षण, औषधि पौधा संरक्षित क्षेत्रों की अवधारणा तथा टिश्यू कल्चर तकनीक से पौधों के संवर्धन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न औषधीय एवं सुगंधित पौधों की वैज्ञानिक खेती के तरीकों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. कमलेश कुमार शुक्ला ने औषधीय पौधों में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों (माइक्रोब्स) की भूमिका एवं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगिता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

admin

Related Posts

उन्नत खेती से शीला राजवाड़े बनीं लखपति दीदी बिहान’ से जुड़कर संवर रही ग्रामीण महिलाओं की आजिविका

रायपुर महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सक्षम बनाना है, ताकि वे पुरुष के बराबर अधिकार और सम्मान प्राप्त कर सकें। यह…

लो इंडिया ट्राइबल गेम्स की तैयारियां तेज, खिलाड़ियों की छत्तीसगढ़ में एंट्री शुरू

रायपुर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। आज सवेरे अरुणाचल प्रदेश के वेटलिफ्टरों का 14 सदस्यीय दल रायपुर पहुंचा। इनमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 0 views
मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 0 views
IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी

श्रीलंकाई खिलाड़ी का बड़ा फैसला: PSL छोड़ा, IPL में खेलने के पूरे आसार

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 0 views
श्रीलंकाई खिलाड़ी का बड़ा फैसला: PSL छोड़ा, IPL में खेलने के पूरे आसार

मैदान पर बरसी छक्कों की बारिश: स्वास्तिक चिकारा की 195 रन की पारी से टीम ने पार किया 300 रन

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 2 views
मैदान पर बरसी छक्कों की बारिश: स्वास्तिक चिकारा की 195 रन की पारी से टीम ने पार किया 300 रन

IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों का असर भारी, कई टीमों का संतुलन हुआ पूरी तरह गड़बड़

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों का असर भारी, कई टीमों का संतुलन हुआ पूरी तरह गड़बड़

लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 1 views
लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन