LPG किल्लत पर Akshay Kumar ने बताया घरेलू जुगाड़, बोले- बीवी ने ऑर्डर किए 2 इंडक्शन

मुंबई
पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर को लेकर जो किल्लत हो रही है उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब अक्षय कुमार ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, अक्षय हाल ही में बीएमसी के हेडक्वार्टर में गए और इस दौरान उन्होंने मुंबई क्लीन लीग की अनाउंसमेंट की।

अक्षय ने क्या कहा एलपीजी सिलेंडर को लेकर
मीडिया से बात करते हुए अक्षय से एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अभी तक तो नहीं है कोई दिक्कत। मेरी पत्नी ने कल ही 2 इंडक्शन ऑर्डर किए हैं। वो घर पर पहुंचे हैं नहीं अब तक, वो मुझे नहीं पता।’ अक्षय अब प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम है भूत बंगला। वह बोले, ‘मैं शूटिंग से ब्रेक लेकर यहां आया हूं क्योंकि ये मुद्दा काफी जरूरी है। हमें आगे बढ़ने के लिए पॉजिटिव माइंडसेट रखना चाहिए।’

धुरंधर की तारीफ की थी
बता दें कि अक्षय ने कुछ दिनों पहले धुरंधर की तारीफ भी की थी। वह बोले थे, ‘धुरंधर एक फुल एक्शन फिल्म है। लोगों को बहुत पसंद आई है और सबने काफी एंजॉय किया। वहीं फिर इसमें रणवीर सिंह हैं जिन्होंने इन्टेंस एक्शन सीन किए हैं और उनकी एनर्जी काफी हाई थी। उन्होंने एंग्री यंग मैन की पूरी इमेज बनाए रखी। तो सब बदलता रहता है। अब हॉरर कॉमेडी का टाइम चल रहा है। लोगों को हॉरर कॉमेडी पसंद आई थी। स्त्री बड़ी हिट थी। सब बदलता रहता है और हम नहीं जानते दर्शकों को अब आगे क्या पसंद आएगा।’

अक्षय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बता दें कि अक्षय अब भूत बंगला के अलावा रोहित शेट्टी वेलकम टू द जंगल, हैवान, हेरा फेरी 3 और गोलमाल 5 में नजर आएंगे। वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स हैं। हेरा फेरी 3 में वह सुनील और परेश रावल के साथ नजर आएंगे। वहीं हैवान में सैफ अली खान और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। गोलमाल 5 में वह पूरी कास्ट अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू के साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हैवान और गोलमाल 5 में वह नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।

भूत बंगला रिलीज डेट
भूत बंगला अब 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव अहम किरदार में हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

 

admin

Related Posts

सोशल मीडिया पर ‘आयुष्मान खुराना एरा’ का जादू, ‘साड़ी गली’ के नए वर्ज़न ने जीता दिल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना ‘साड़ी गली’ का नया वर्ज़न सोशल मीडिया पर साझा किया है। आयुष्मान खुराना के संगीत को हमेशा से दर्शकों के दिलों…

डिजिटल दुनिया में ऋतिक रोशन की वापसी: प्राइम वीडियो संग ‘मेस’ का ऐलान

मुंबई,  प्राइम वीडियो आने वाली ऑरिजनल फिल्म 'मेस', ऋतिक रोशन और ईशान रोशन द्वारा उनके बैनर 'एचआरएक्स फिल्म्स' (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस की एक डिवीजन) के तहत बनाई जा रही है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी