पावर बैंक का असली कमाल: सिर्फ चार्जिंग नहीं, इन 5 तरीकों से भी कर सकते हैं उपयोग

नई दिल्ली

क्या आपको भी लगता है कि पावर बैंक का इस्तेमाल सिर्फ फोन या दूसरे डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए होता है? अगर हां, तो आपको अंदाजा नहीं कि आपका पावर बैंक क्या-क्या काम कर सकता है। भले पावर बैंक बैटरी से लैस एक गैजेट हैं, जिसका इस्तेमाल दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल एक पावर सोर्स के तौर पर भी हो सकता है।

जिस पल आप पावर बैंक को पावर सोर्स की तरह इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, इसके इस्तेमाल की ढेरों संभावनाएं खुल जाती है। आपको जानकर शायद हैरानी हो कि आप चाहें तो पावर बैंक की मदद से यूएसबी फैन, लाइट और यहां तक कि सिक्योरिटी कैमरा तक चला सकते हैं।

पावर बैंक को बनाएं लैंप
पावर बैंक सिर्फ डिवाइस चार्ज करने के लिए नहीं होता। बाजार में यूएसबी लाइट्स मिल जाती हैं, जो आपके लिए नाइट लैंप के तौर पर काम आ सकती हैं। वहीं आप कैंपिंग के दौरान भी इसे लैंप बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, तो एक पावरबैंक और यूएसबी लाइट के सेट को गाड़ी में भी रख सकते हैं। इसे आप जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी लैंप के तौर पर भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

पावर बैंक से खाएं ठंडी हवा
जिस तरह से बाजार में यूएसबी लाइट्स उपलब्ध हैं. वैसे ही आप मार्केट से यूएसबी फैन भी खरीद सकते हैं। इन्हें पावरबैंक में लगाकर आप ठंडी हवा खा सकते हैं। इन्हें काम करते हुए टेबल पर रखा जा सकता है या फिर किचन में गर्मी में चेहरे की ओर करके ठंडी हवा खाई जा सकती है।

पावर बैंक को बनाएं हीटर
बाजार में ऐसी कई जैक्ट्स या दस्ताने मिल जाते हैं, जिन्हें अगर पावर बैंक से कनेक्ट कर दिया जाए, तो वह आपको ठंडक में गर्म रख सकते हैं। इनका इस्तेमाल आप बाइक राइडिंग के दौरान या ठंडे इलाकों में घूमते हुए कर सकते हैं।

पावर बैंक से रखें नजर
आज मार्केट में ऐसे कई सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध हैं, जो कि यूएसबी के जरिए कनेक्ट हो जाते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह कैमरा इंस्टॉल करना चाह रहे हैं, जहां प्लग पास नहीं है, तो इस तरह के छोटे कैमरे आप पावर बैंक की मदद से भी चला सकते हैं। हालांकि इसके लिए हर दो से तीन दिन में आपको पावर बैंक चार्ज करना पड़ेगा लेकिन इमरजेंसी में और कुछ देर का काम निकालने के लिए पावरबैंक आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

पावरबैंक से पाएं फोटोग्राफी में मदद
अगर आप फोटोग्राफी करते हैं या रील्स बनाते हैं और आप लाइट्स पर खर्चा करने की सोच रहे हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप यूएसबी वाली रिंग लाइट और पावर बैंक का कॉम्बो इस्तेमाल करें। इसके जरिए आप बेहतर लाइट्स के साथ वीडियो कॉल, फोटोग्राफी या रील्स बना सकते हैं। इस तरह पावर बैंक एक पावर सोर्स के तौर पर इस्तेमाल किया जाए, तो डिवाइस चार्ज करने से ज्यादा बहुत कुछ कर सकता हैं।

admin

Related Posts

Instagram की प्राइवेसी पर संकट, Meta ने एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान

नई दिल्ली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि इंस्टाग्राम पर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट…

WhatsApp ने लॉन्च किया नया AI टूल, यूज़ करना हुआ बेहद आसान

 नई दिल्ली  WhatsApp ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के अंदर एक न्यू टैब दिखाया गया है, जिसका नाम Meta AI Tab…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 0 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 1 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

वीवीएस लक्ष्मण की यादगार पारी का रहस्य, 281 रन किस बैट से बनाए? अब सामने आया जवाब

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
वीवीएस लक्ष्मण की यादगार पारी का रहस्य, 281 रन किस बैट से बनाए? अब सामने आया जवाब

वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 3 views
वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल