क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! IPL का पूरा शेड्यूल जारी, पहले मैच में RCB-SRH भिड़ंत

नई दिल्ली 

आईपीएल का शेड्यूल जारी, पहले मैच में RCB से बेंगलुरु में भिड़ेगी SRH, जानें बाकी मैचों की पूरी डिटेल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के 19वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह ओपनिंग मैच बेंगलुरु में ही खेला जाएगा. बता दें कि पिछले साल आरसीबी के चैम्पियन बनने के बाद बेंगलुरु में ही विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मची थी. तब से यहां आईपीएल मैच को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

हालांकि, बीसीसीआई ने आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है. शुरुआत में केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है. यानी 12 अप्रैल तक होने वाले मुकाबलों का ही शेड्यूल अभी जारी किया गया है. आगे के मुकाबलों का शेड्यूल बीसीसीआई बाद में जारी करेगा. 

चुनावों की वजह से पूरा शेड्यूल अभी नहीं

इस बार शेड्यूल बनाना थोड़ा मुश्किल रहा है क्योंकि कई राज्यों में चुनाव होने हैं. असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके चलते फिलहाल टूर्नामेंट के सिर्फ पहले 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया गया. 

देखें 20 मैचों का पूरा शेड्यूल:

  • 28 मार्च 2026 (शनिवार, शाम)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद — बेंगलुरु

  • 29 मार्च 2026 (रविवार, शाम)

मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स — मुंबई

  • 30 मार्च 2026 (सोमवार, शाम)

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स — गुवाहाटी

  • 31 मार्च 2026 (मंगलवार, शाम)

पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस — मुल्लांपुर

  • 1 अप्रैल 2026 (बुधवार, शाम)

लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स — लखनऊ

  • 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार, शाम)

कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद — कोलकाता

  • 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार, शाम)

चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स — चेन्नई

  • 4 अप्रैल 2026 (शनिवार, दोपहर)

दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस — दिल्ली

  • 4 अप्रैल 2026 (शनिवार, शाम)

गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स — अहमदाबाद

  • 5 अप्रैल 2026 (रविवार, दोपहर)

सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स — हैदराबाद

  • 5 अप्रैल 2026 (रविवार, शाम)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स — बेंगलुरु

  • 6 अप्रैल 2026 (सोमवार, शाम)

कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स — कोलकाता

  • 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार, शाम)

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस — गुवाहाटी

  • 8 अप्रैल 2026 (बुधवार, शाम)

दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस — दिल्ली

  • 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार, शाम)

कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स — कोलकाता

  • 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार, शाम)

राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु — गुवाहाटी

  • 11 अप्रैल 2026 (शनिवार, दोपहर)

पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद — मुल्लांपुर

  • 11 अप्रैल 2026 (शनिवार, शाम)

चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स — चेन्नई

  • 12 अप्रैल 2026 (रविवार, दोपहर)

लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस — लखनऊ

  • 12 अप्रैल 2026 (रविवार, शाम)

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु — मुंबई

RCB डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर उतरेगी

आईपीएल 2026 में आरसीबी डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर मैदान में उतरेगी. वहीं मुंबई और चेन्नई अब तक की सबसे सफल टीमें हैं, जिन्होंने पांच-पांच बार खिताब जीता है.

admin

Related Posts

तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में चलेगी दिल्ली सरकार: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली दिल्ली के नए उपराज्यपाल के तौर पर बुधवार को तरनजीत सिंह संधू ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार…

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर निशाना, कहा– ‘लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा’, सदन के नियम तोड़ते हैं

नई दिल्ली भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष (एलओपी) के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा' बताया।अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

जब फ्लाइट छूट गई… थर्ड एसी में छिपकर घर पहुंचे शिवम दुबे, खुद सुनाई दिलचस्प कहानी

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
जब फ्लाइट छूट गई… थर्ड एसी में छिपकर घर पहुंचे शिवम दुबे, खुद सुनाई दिलचस्प कहानी

न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

सिनर का शानदार प्रदर्शन, फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
सिनर का शानदार प्रदर्शन, फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह