नेशनल हाईवे पर भयावह दुर्घटना, परिवार में मातम: महिला व 5 दिन के बच्चे की जान गई

सुंदरबनी
जम्मू–पुंछ नेशनल हाईवे पर बलशामा के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला और पांच दिन के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब पुंछ की ओर जा रही एक कार की टक्कर सुंदरबनी स्थित बीपी वर्ल्ड स्कूल की बस से हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार और स्कूल बस के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया। घायलों में शहनाज अख्तर (40 वर्ष), पत्नी अब्दुल मजीद निवासी पुंछ को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में मौजूद पांच दिन के मासूम बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया
हादसे में कार चला रहे शकील अहमद पुत्र मोहम्मद सदीक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

admin

Related Posts

पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को दी शुभकामनाएं, बढ़े द्विपक्षीय रिश्ते

नई दिल्ली इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। अयातुल्ला अली खामेनेई के मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई नए…

बेटों का फर्ज बेटियों ने निभाया, बागेश्वर में दिल छू लेने वाला अनोखा क्षण

बागेश्वर काफलीगैर क्षेत्र के लोब गांव में एक भावुक तथा समाज को संदेश देने वाला दृश्य देखने को मिला। जब 85 वर्षीय बिश्नुली देवी के निधन के बाद उनकी बेटियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज