CM साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी बधाई, टी 20 विश्वकप जीती भारतीय क्रिकेट टीम

टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देते हुए तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम की इस जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है और क्रिकेट टीम को जमकर सराहा जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने खुशी जताते हुए भारतीय टीम को बधाई दी है।
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-
विश्वविजेता भारत हमारा! शाबाश टीम इंडिया! 140 करोड़ भारतीयों को आप पर गर्व है।
टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के हमारे धुरंधरों ने एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। इस जीत के साथ ही भारत यह खिताब 3 बार जीतने वाला पहला देश बन गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमारा तिरंगा यूँ ही विश्व मंच पर शान से लहराता रहे और भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहे। जय हिन्द! वंदे मातरम्!!
विश्वविजेता भारत हमारा! 🇮🇳
शाबाश #TeamIndia! 140 करोड़ भारतीयों को आप पर गर्व है।
टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए #TeamIndia के हमारे धुरंधरों ने एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। इस जीत के साथ ही भारत यह खिताब 3… pic.twitter.com/UBypsGH5TG— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 8, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतते हुए पूरे देश को किया गौरवान्वित – विजय शर्मा

डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-
विश्व विजेता भारत!
आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतिफल है। भारतीय टीम के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत माता की जय! जय हिंद!
विश्व विजेता भारत! 🇮🇳🏆

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतिफल है।
भारतीय टीम के सभी प्रतिभाशाली…— Vijay sharma (@vijaysharmacg) March 8, 2026

T20 विश्व कप तीसरी बार जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने भारत का परचम लहराया – ओपी चौधरी
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बढ़ी भारत की आन-बान-शान…
आईसीसी T20 विश्व कप तीसरी बार जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने भारत का परचम लहराया। सैमसन, ईशान और अभिषेक की अर्धशतकीय पारियों, बुमराह और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी, ईशान का लाजवाब क्षेत्ररक्षण तथा जाबांज खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से सूर्य एंड कंपनी ने खिताब जीता। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के समस्त खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। जय हिंद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बढ़ी भारत की आन-बान-शान…
आईसीसी T20 विश्व कप तीसरी बार जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने भारत का परचम लहराया। सैमसन, ईशान और अभिषेक की अर्धशतकीय पारियों, बुमराह और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी, ईशान का लाजवाब क्षेत्ररक्षण तथा जाबांज खिलाड़ियों के शानदार… pic.twitter.com/cqRMnk6Rya— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) March 8, 2026

इंडिया-इंडिया….हर तरफ़ एक ही शोर! …एक बार फिर भारत बना विश्व विजेता – पूर्व CM भूपेश बघेल
इंडिया-इंडिया….हर तरफ़ एक ही शोर! …एक बार फिर भारत बना विश्व विजेता!! T-20 क्रिकेट पुरुष वर्ल्ड कप में तीसरी बार विश्व विजेता बनने पर सभी देशवासियों को खूब बधाई. भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी और समस्त स्टाफ को हम सब सलाम करते हैं. आपने हमें फिर से गौरव का यह क्षण दिया है. शानदार बल्लेबाजी, फिर शानदार गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण में नियंत्रण से आपने यह ऐतिहासिक सफलता हाशिल की है. 2007, 2024, 2026 की जीत के बाद यह सिलसिला बरकरार रहे.

हाँ! हम हैं विश्व विजेता!!
🏏इंडिया-इंडिया….हर तरफ़ एक ही शोर!🎉🎊
…एक बार फिर भारत बना विश्व विजेता!!🇮🇳

T-20 क्रिकेट पुरुष वर्ल्ड कप में तीसरी बार विश्व विजेता बनने पर सभी देशवासियों को खूब बधाई.
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी और समस्त स्टाफ को हम सब सलाम करते हैं. आपने हमें फिर से गौरव का यह…— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 8, 2026

admin

Related Posts

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज भाटापारा ने किया अंजय का भावभीना स्वागत

रायपुर  ब्राह्मण समाज के भवन पुष्प मंगलम में समाज का होली मिलन और वरिष्ठ महिला एवं विभिन्न संस्थानों में कार्यरत महिलाएं व बालिकाओं का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, इस कार्यक्रम…

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा व फूलोदेवी नेताम, समर्थकों ने दी बधाई

रायपुर  छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं। सोमवार को दोनों नेत्री प्रमाण पत्र लेने विधानसभा पहुंचीं। प्रमाण पत्र प्राप्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 0 views
सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज