टीम में बदलाव की तैयारी, क्या राशिद खान को हटाया जाएगा? अफगानिस्तान बोर्ड का सख्त रुख

नई दिल्ली
अफगानिस्तान की टी20 टीम के कप्तान राशिद खान हैं, लेकिन अगली सीरीज से पहले उनसे कप्तानी छीनी भी जा सकती है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम सुपर 8 में नहीं पहुंच पाई थी, जबकि एशिया कप 2025 में भी टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। इसके अलावा भी मल्टी नेशन टूर्नामेंट में टीम आगे नहीं जा सकी है। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम में बदलाव और सुधार करने की मन बना चुका है।

राशिद खान वैसे तो दुनिया के सबसे धाकड़ टी20 प्लेयर्स में शामिल हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं है। 2019 में पहली बार उनको अफगानिस्तान की टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, 2021 के टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। इसके पीछे सिलेक्शन में मतभेद एक बड़ा कारण था। बाद फिर से कप्तान बने, जब 2022 के टी20 विश्व कप के बाद मोहम्मद नबी ने कप्तानी छोड़ी। एसीबी ने बड़ी उम्मीदों से उनको कप्तान बनाया और उन्होंने 2024 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन इसके बाद प्रदर्शन टीम का गिरता चला गया।

अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम टी20 फॉर्मेट में दमदार है, लेकिन एसीसी और आईसीसी इवेंट में अच्छा नहीं कर पा रही है। ऐसे में बोर्ड ने टीम में बदलावों की शुरुआत कर दी है। वर्ल्ड कप से पहले बल्लेबाजी कोच टॉबी रैडफोर्डको बल्लेबाजी कोच बनाया गया था, जबकि रिचर्ड पायबस ने हेड कोच के तौर पर जोनाथन ट्रॉट को रिप्लेस किया है। ट्रॉट और बोर्ड के बीच बन नहीं रही थी। इसके बाद क्या लीडरशिप में बदलाव होगा? इस पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जक्यूटिव नसीब खान ने कहा है कि इसी संभावना है, लेकिन अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

नसीब ने क्रिकबज से कहा, "हम अभी टीम में सुधारों पर विचार कर रहे हैं। अगर आप भविष्य के लिए टीम बना रहे हैं, तो बदलाव तो होंगे ही। हम पहले ही हेड कोच, बैटिंग कोच और ट्रेनर बदल चुके हैं और टीम में भी इसी तरह के बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, कप्तानों के बारे में अभी कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ है, इसलिए मैं इस समय यह नहीं कह सकता कि उन्हें बदला जाएगा या बनाए रखा जाएगा।"

admin

Related Posts

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव