तेज साउंड बजाने पर जमकर चले लात-घूंसे, केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली मिलन में भिड़े छात्र

बिलासपुर.

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) परिसर में ब्रदर हुड पैनल ने होली मिलन कार्यक्रम रंग बरसे 0.5 का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों ने नशे में जमकर रंग-गुलाल उड़ाए और एक दूसरे के कपड़े फाड़े। इसके बाद अचानक एक दूसरे से मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।

यूनिवर्सिटी में एबीवीपी द्वारा होली पर आयोजित कार्यक्रम में हुई मारपीट की चर्चा खत्म नहीं हुई और दूसरी बार छात्र आपस में भिड़ गए। ब्रदरहुड पैनल ने छात्रों के लिए रंग बरसे 0.5 का आयोजन किया था। ऑडिटोरियम के सामने तेज आवाज में साउंड सिस्टम लगाकर छात्र जमकर रंग-गुलाल उड़ा रहे थे। छात्र-छात्राएं सभी आपस में डांस कर रहे थे। कुछ छात्र आपस में ही एक दूसरे के शर्ट तक फाड़ रहे थे। अबीर गुलाल के नशे के बीच अचानक कुछ छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी। बाकी छात्र विवाद देख इधर-उधर भागने लगे। मारपीट का वीडियो भी शाम तक सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। वीडियो में छात्र एक दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस विवाद के बाद न तो पुलिस यूनिवर्सिटी आई और ना ही कोई थाने गया।

चार दिन पहले भी इसी तरह के आयोजन में लड़े थे छात्र
चार दिन पहले एबीवीपी ने कैंपस में होली मिलन का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान यहां भी छात्र आपस में भिड़ गए थे। कुछ छात्र तो विवाद का पूरा कारण दबी जुबान में नशा और यूनिवर्सिटी प्रबंधन की उदासीनता को बता रहे हैं। उनका कहना है कि पहले कार्यक्रम में विवाद के बाद यूनिवर्सिटी को ब्रदरहुड पैनल को रंग बरसे की अनुमति नहीं देना चाहिए था।

admin

Related Posts

होली के मद्देनज़र रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

रायपुर होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने व्यापक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के…

प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप

रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री कश्यप ने अपने संदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने नहीं गाया राष्ट्रगान, चेहरे पर उदासी और दिल में ग़म

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 0 views
ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने नहीं गाया राष्ट्रगान, चेहरे पर उदासी और दिल में ग़म

टीम में बदलाव की तैयारी, क्या राशिद खान को हटाया जाएगा? अफगानिस्तान बोर्ड का सख्त रुख

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 0 views
टीम में बदलाव की तैयारी, क्या राशिद खान को हटाया जाएगा? अफगानिस्तान बोर्ड का सख्त रुख

पीवी सिंधु दुबई से लौटीं धमाकों के बीच, भावुक पोस्ट में साझा की अपनी भावनाएं

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 0 views
पीवी सिंधु दुबई से लौटीं धमाकों के बीच, भावुक पोस्ट में साझा की अपनी भावनाएं

भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले Sunil Gavaskar का बड़ा दावा, Jasprit Bumrah की भूमिका पर खास टिप्पणी

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 1 views
भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले Sunil Gavaskar का बड़ा दावा, Jasprit Bumrah की भूमिका पर खास टिप्पणी

वनडे क्रिकेट में भारत का दबदबा: स्मृति मंधाना टॉप पर, हरमनप्रीत कौर को रैंकिंग में बढ़त

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 1 views
वनडे क्रिकेट में भारत का दबदबा: स्मृति मंधाना टॉप पर, हरमनप्रीत कौर को रैंकिंग में बढ़त

भारत और इंग्लैंड का तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला, किसकी होगी जीत?

  • By admin
  • March 3, 2026
  • 2 views
भारत और इंग्लैंड का तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला, किसकी होगी जीत?