सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 2 रिसर्चर्स को MPCST अवॉर्ड, विकसित की डायबिटीज और स्तन कैंसर की दवा प्रणाली

सागर
 डॉ हरीसिंह गौर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की 41वीं एमपी यंग साइंटिस्ट कांग्रेस में फार्मास्युटिकल साइंसेज श्रेणी में सागर यूनिवर्सिटी के फार्मेसी डिपार्टमेंट के 2 शोध छात्रों को यह अवॉर्ड मिला है. प्रियांशु नेमा और हर्षिता सिंघई को एमपीसीएसटी यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने यह सम्मान उनके शोध कार्यों के लिए प्रदान किया है| डायबिटीज के इलाज के लिए मिला अवॉर्ड

प्रियांशु नेमा को शोध विषय मधुमेह-रोधी चिकित्सीय विकास के लिए एकीकृत ट्रांसक्रिप्टोमिक्स और कम्प्यूटेशनल ड्रग डिस्कवरी के लिए एमपीसीएसटी यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. जिसमें डायबिटीज के इलाज के लिए आधुनिक ट्रांसक्रिप्टोमिक्स और कम्प्यूटेशनल तकनीकों के समन्वय से नई औषधीय संभावनाओं का विकास किया जा रहा है | 

स्तन कैंसर की दवा प्रणाली विकसित करने पर मिला अवॉर्ड
हर्षिता सिंघई को उनकी रिसर्च स्तन कैंसर के उपचार के लिए उत्तेजना-प्रतिक्रियाशील सह-युक्त लिपोसोमल दवा वितरण प्रणाली के लिए अवॉर्ड प्रदान किया गया. शोध में स्तन कैंसर के उपचार के लिए उन्नत लिपोसोमल ड्रग डिलीवरी सिस्टम विकसित करने पर कार्य किया जा रहा है, जो लक्षित (टारगेटेड) और प्रभावी इलाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है | 

रिसर्च वर्क के लिए नई दिशा
एमपीसीएसटी द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य नवीन और उपयोगी शोध को प्रोत्साहित करना और युवा वैज्ञानिकों को रिसर्च वर्क के लिए मंच प्रदान करना है. इस उपलब्धि पर शोधार्थियों के मार्गदर्शक डॉ. उमेश के. पाटिल, डॉ. सुशील काशव और डॉ. अश्मिता गजभिये ने विभाग और विश्ववि‌द्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया|  

एमपीसीएसटी द्वारा युवा वैज्ञानिकों को उनकी रिसर्च के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है. इसी के तहत प्रियांशु नेमा फिलहाल आईएलएस, भुवनेश्वर में डॉ. अंशुमान दीक्षित के मार्गदर्शन में रिसर्च को आगे बढ़ा रहे हैं. यह प्रदेश में वैज्ञानिक शोध को नई दिशा देने का कार्य करेगी | 

 

admin

Related Posts

एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए चिंता की खबर, वेतन कटौती मामले में मोहन सरकार SC जाएगी, 400 करोड़ भुगतान अटका

भोपाल  मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा प्रोबेशन पीरियड वेतन कटौती मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने फरवरी 2026 में बड़ा फैसला सुनाते हुए…

मैहर यात्रा अपडेट: मां शारदा मंदिर का रोपवे 10 दिन बंद, मंदिर दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू

मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दरबार में हाजिरी लगाने की योजना बना रहे भक्तों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

युवा जोश का कमाल: अंडर-17 टीम ने मैत्री मुकाबले में म्यांमार को हराकर किया आगाज शानदार

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 1 views
युवा जोश का कमाल: अंडर-17 टीम ने मैत्री मुकाबले में म्यांमार को हराकर किया आगाज शानदार

हार हमारे चेहरे पर थप्पड़ की तरह थी: दक्षिण अफ्रीका के कोच शुकरी कॉनराड

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 0 views

टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती के पास नंबर वन बनने का मौका, इंग्लैंड के आदिल रशीद भी रेस में

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप: वरुण चक्रवर्ती के पास नंबर वन बनने का मौका, इंग्लैंड के आदिल रशीद भी रेस में

सेमीफाइनल से पहले बढ़ी धड़कनें! वानखेड़े की इन हालातों से चिंतित दिखे गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 0 views
सेमीफाइनल से पहले बढ़ी धड़कनें! वानखेड़े की इन हालातों से चिंतित दिखे गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल

प्रियांशी ने अल्बानिया में रेसलिंग में रजत पदक जीता, वतन वापस लौटीं, उज्जैन की बेटी ने मचाया धमाल

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 0 views
प्रियांशी ने अल्बानिया में रेसलिंग में रजत पदक जीता, वतन वापस लौटीं, उज्जैन की बेटी ने मचाया धमाल

आईटीएफ W35 में भारतीय दबदबा: अंकिता रैना और जील देसाई की शानदार एंट्री दूसरे राउंड में

  • By admin
  • March 5, 2026
  • 0 views
आईटीएफ W35 में भारतीय दबदबा: अंकिता रैना और जील देसाई की शानदार एंट्री दूसरे राउंड में