सभी श्रमिकों के कुशलक्षेम पर लगातार निगरानी,इजरायल में भारत के राजदूत के निरंतर संपर्क में योगी सरकार

लखनऊ

मध्य एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पूरी तरह सतर्क है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और उनके कुशलक्षेम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ये सभी श्रमिक वर्ष 2024 में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और इजराइल की सरकारी संस्था पॉपुलेशन, इमिग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी (पीआईबीए) के माध्यम से चयनित होकर इजराइल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में कार्यरत हैं।

दूतावास से सीधा संपर्क, स्थिति नियंत्रण में

तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा परामर्श के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम् ने इजराइल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह से फोन पर वार्ता की। राजदूत ने अवगत कराया कि स्थिति नियंत्रण में है और दूतावास सभी भारतीय श्रमिकों के संपर्क में है। प्रथम सचिव डॉ. गारिका तेजेश्वर ने भी आश्वस्त किया कि अधिकांश भवनों में सुरक्षा शेल्टर उपलब्ध हैं और श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

श्रम, सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों और उनके परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी श्रमिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विभाग राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और भारतीय दूतावास के साथ निरंतर संपर्क में है, ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निदेशक, सेवायोजन नेहा प्रकाश और अपर निदेशक पी.के. पुंडीर ने भी एनएसडीसी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय दूतावास, तेल अवीव द्वारा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं: +972-54-7520711, +972-54-2428378। इसके साथ ही पीआईबीए ने भी हेल्पलाइन नंबर 1-700-707-889 जारी किया है, जिसका संचालन सेंटर फॉर इंटरनेशनल माइग्रेशन एंड इंटीग्रेशन द्वारा किया जा रहा है।

हर श्रमिक की सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रम एवं सेवायोजन विभाग लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है। राज्य सरकार का मानना है कि विदेश में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक प्रदेश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इजराइल में वर्तमान में लगभग 42,000 भारतीय नागरिक निवास कर रहे हैं, जिनमें 6,004 उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिक शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी और श्रमिकों तथा उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

admin

Related Posts

जंगल में संकट की चेतावनी! भूख से बाघ की मौत ने खड़े किए सवाल

पीलीभीत दो कुंतल के वजन वाले भारी-भरकम बाघ की भूख से मौत हो गई। शनिवार रात को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में उसका शव मिला। रविवार को…

ड्रोन कैमरों और डिजिटल गणना तंत्र के जरिए सटीक पुष्टि के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषिनाथ ने नए रिकॉर्ड की घोषणा की

वाराणसी/लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी ने विश्व के पर्यावरण मानचित्र पर रविवार को एक नया इतिहास दर्ज कर दिया। वाराणसी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 0 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम