यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, पहले चरण के लिए अधिकारियों को मिले कड़े आदेश

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं. पहले चरण में मकानों की सूची तैयार करने और उनकी गणना का काम किया जाएगा. इस चरण में स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई से 21 मई तक चलेगी. इसके बाद 22 मई से 20 जून तक अधिकारी घर-घर जाकर फील्ड कार्य पूरा करेंगे. राज्य में तय समय सीमा के अंदर काम हो सके इसके लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है. 

राज्य में जनगणना के लिए अधिकारियों को सभी काम तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. ये प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और बिना त्रुटि के पूरी की जाए इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल तरीके से की जाएगी. इसमें डेटा संग्रह, प्रविष्टि और निगरानी सब कुछ ऑनलाइन होगा. 
छह लाख कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के लिए क़रीब छह लाख से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. यही नहीं इस बार पहली बार ऐसा होगा जब लोगों को मोबाइल एप के ज़रिए ख़ुद गणना करने का ऑप्शन भी मिलेगा. इसका मतलब ये होगा कि लोग ख़ुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन या डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के जरिए जमा कर सकेंगे. 
डिजिटल तरीके से की जाएगी जनगणना

राज्य में जनगणना का काम काफी बड़ा है जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लगाया जाएगा. जो घर-घर जाकर लोगों की गिनती और आवास की संख्या का डेटा जुटाएंगे. डेटा इकट्ठा करने और उसे सत्यापित करने का काम डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए राज्य स्तर प एक राज्य नोडल कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा, जहां पूरी प्रक्रिया की निगरानी रखी जाएगी और ये सुनिश्चित किया जाएगा कि काम तय योजना के अनुसार हो रहा है. 

नियमों के मुताबिक इस साल होने वाली जनगणना के कार्यक्रम को देखते हुए एक जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक राज्य में नए तहसीलों, शहरी निकायों, ग्राम पंचायतों आदि के गठन पर रोक लगा दी जाएगी. ताकि जनगणना के दौरान किसी तरह का बदलाव न हो जिससे डेटा पर कोई प्रभाव न आए. 

admin

Related Posts

इंदौर में शराब ठेकों का रिकॉर्ड ऑक्शन, 50 करोड़ में बिके सबसे महंगे ठेके, टॉप-10 दुकानें जानें

इंदौर नई आबकारी नीति लागू होते ही इंदौर सहित आसपास के जिलों में वर्षों से सक्रिय बड़े शराब ठेकेदारों को बड़ा झटका लगा है। शासन ने शराब दुकानों की ग्रुप…

‘पहले डर था, अब भरोसा है’ – योगी के दावे, यूपी में निवेश के लिए बढ़ी दिलचस्पी

लखनऊ होली पर उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को यूपी सरकार की तरफ से गैस सिलिंडर रीफिल सब्सिडी दी गई। शनिवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सेमीफाइनल का टिकट दांव पर: वेस्टइंडीज से आर-पार की भिड़ंत में टीम इंडिया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 0 views
सेमीफाइनल का टिकट दांव पर: वेस्टइंडीज से आर-पार की भिड़ंत में टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका चुनौती बड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे का इरादा अभियान को शानदार अंजाम देने का

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
साउथ अफ्रीका चुनौती बड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे का इरादा अभियान को शानदार अंजाम देने का

क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन