योगी सरकार का फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा इलाज

योगी सरकार प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में देगी आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा 

– वर्तमान में प्रयागराज के कैंटोनमेंट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को मिल रहा इलाज 

– साचीज जल्द शेष 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों में इलाज के लिए साइन करेगी एमओयू

– कैंटोनमेंट अस्पतालों में गंभीर बीमारी के रोगियों को दी जाएगी पिक एंड ड्राप की सुविधा

– लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, वाराणसी, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, आगरा, फतेहपुर, झांसी और बबीना कैंटोनमेंट अस्पताल में मिलेगी सुविधा

लखनऊ
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों से एमओयू साइन करेगी। प्रदेश में कुल 13 कैंटोनमेंट अस्पताल हैं। प्रयागराज कैंटोनमेंट अस्पताल में पहले से ही आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज किया जा रहा है। इसी के सफल परिणाम को देखते हुए योगी सरकार ने प्रदेश के अन्य कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज मुहैया कराने का निर्णय लिया है। 

मुफ्त ओपीडी अप्वाइंटमेंट, जांच और गंभीर मरीजों को फ्री परिवहन की मिलेगी सुविधा
साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि जनवरी-26 से प्रयागराज के कैंटोनमेंट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। वहां पर मरीजों को कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल एंड सर्जिकल ऑन्कोलॉजी आदि गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही मुफ्त ओपीडी अप्वाइंटमेंट, मुफ्त जांच एवं गंभीर मरीजों को मुफ्त परिवहन की सुविधा दी जा रही है, जिसके सफल परिणाम सामने आए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के अन्य 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। इसके लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) द्वारा लगभग सभी औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि एमओयू के बाद लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, वाराणसी, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, आगरा, फतेहपुर, झांसी और बबीना के कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। इन अस्पतालों के जुड़ने से प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत पैनल्ड अस्पतालों की संख्या और अधिक बढ़ जाएगी।

सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आवश्यक प्रक्रियाओं को आयुष्मान योजना के अनुरूप ढाला जा रहा 
साचीज की एसीईओ डॉ. पूजा यादव ने बताया कि कैंटोनमेंट अस्पतालों के साथ समन्वय से आयुष्मान कार्ड धारक को बेहतर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से गंभीर और जटिल बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही गंभीर रोगियों के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आवश्यक प्रक्रियाओं को आयुष्मान योजना के अनुरूप ढाला जा रहा है। एमओयू के बाद इन अस्पतालों को योजना के पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों के उपचार, बिलिंग और क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी। योगी सरकार की पहल से सेना क्षेत्र के अस्पतालों की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ आम नागरिकों को भी मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाला दबाव भी संतुलित होगा। कैंटोनमेंट अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ने का निर्णय गरीब और जरूरतमंद नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

admin

Related Posts

‘पहले डर था, अब भरोसा है’ – योगी के दावे, यूपी में निवेश के लिए बढ़ी दिलचस्पी

लखनऊ होली पर उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को यूपी सरकार की तरफ से गैस सिलिंडर रीफिल सब्सिडी दी गई। शनिवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में…

गरीब, अन्नदाता किसान, महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा योजनाओं का लाभ : सीएम

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर शनिवार को लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की 1500…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
क्लीन स्वीप का खतरा! ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती

पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान टीम में कप्तानी पर घमासान: शाहिद अफरीदी ने शादाब को आगे बढ़ाया, सलमान अली की कुर्सी खतरे में

‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
‘करो या मरो’ मैच में क्या खेलेंगे रिंकू सिंह? BCCI अपडेट से बढ़ी टीम इंडिया की उम्मीदें

बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
बड़े मैच में बड़ा टारगेट – पाकिस्तान ने बनाए 213 रन

अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब