रणजी ट्रॉफी 2026: जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत, फाइनल में कर्नाटक पर बड़ी विजय

नई दिल्ली
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जम्मू-कश्मीर ने जीत लिया है। जेएंडके की टीम को कर्नाटक की पहली पारी पर विशाल बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया। रणजी ट्रॉफी फाइनल के पांचवें दिन जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी 342/4 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें कामरान इकबाल (160) और साहिल लोतरा (101) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने शतक पूरे किए। दोपहर लगभग 2:10 बजे कप्तान पारस डोगरा द्वारा पारी घोषित किए जाने के बाद दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। चूंकि जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी, इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया और इस तरह उन्होंने 67 वर्षों के इतिहास में अपना पहला रणजी खिताब जीतकर नया इतिहास रचा।

इस मैच में जम्मू एंड कश्मीर के लिए 121 रनों की पारी शुभम पुंडीर ने खेली थी, जबकि 88 रन यावर हसन ने बनाए थे। 72 रन साहिल लोत्रा ने और 70-70 रनों की पारी कप्तान पारस डोगरा और कन्हैया वधवान ने खेली थी। 61 रन अब्दुल समद ने भी बनाए थे। प्रसिद्ध कृष्ण को पांच विकेट मिले थे। कर्नाटक के लिए 160 रनों की पारी मयंक अग्रवाल ने खेली। उनके अलावा कोई अर्धशतक भी नहीं जड़ सका। आकिब नबी डार ने 5 विकेट निकाले। दूसरी पारी में कामरान इकबाल ने शतक पूरा कर लिया है।

admin

Related Posts

अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

नई दिल्ली भारत के एमएसए फाइटर संग्राम सिंह अब अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के टाइग्रे इलाके में पांच अप्रैल को फ्रांस के युवा फाइटर मौटेऊ मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे।…

भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

कोलकाता आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना 1 मार्च (रविवार) को वेस्टइंडीज से होना है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

जॉर्जिया वोल के शतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ली 6-4 की बढ़त

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
जॉर्जिया वोल के शतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ली 6-4 की बढ़त

सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

सबसे निचले पायदान पर काबिज वॉल्व्स ने तीसरे नंबर की टीम एस्टन विला को हराया

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
सबसे निचले पायदान पर काबिज वॉल्व्स ने तीसरे नंबर की टीम एस्टन विला को हराया

घाटी से क्रिकेट के सितारे तक: आकिब नबी डार का सफर, रणजी में छाए और IPL में भी दिखा चुके जलवा

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
घाटी से क्रिकेट के सितारे तक: आकिब नबी डार का सफर, रणजी में छाए और IPL में भी दिखा चुके जलवा