राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, पहले चरण में 8 लाख बेटियों को टीके लगाए जाएंगे

भोपाल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया, उन्होंने कहा ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। ये अभियान महिलाओं में होने वाले  सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शुरू किया गया है, मध्य प्रदेश में भी आज इसकी शुरुआत की गई।

राजधानी भोपाल के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रादेशिक स्तर पर इसकी शुरुआत की गई, उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

सरकार करा रही निःशुल्क टीकाकरण 

सीएम ने कहा महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के कैंसर यानि सर्वाइकल कैंसर से जीवन बचाने के लिए ये राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है, उन्होंने बताया कि हमने 8 लाख टीकों का लक्ष्य रखा है इसमें से 7 लाख 55 हजार डोज हमें केंद्र से मिले है, सीएम ने बताया कि बाजार में 4 हजार रुपए का डोज है लेकिन सरकारी अस्पतालों में ये निःशुल्क लगाया जाएगा।
पहले चरण में 8 लाख बच्चियों को लगेंगे टीके  

कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को बताया कि पहले चरण में 14 से 15 साल उम्र की  8 लाख बेटियों फ्री टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण के लिए बच्चियों के परिजनों की सहमति लेना अनिवार्य है।

admin

Related Posts

MP में DA 5% बढ़ा, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा एकमुश्त भुगतान, एरियर 6 किस्तों में

भोपाल  मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की मोहन सरकार ने  छठे वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। इस…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बयान, ‘हम देश को मातृसत्ता से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं’

हम देश को मातृसत्ता से जोड़ रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण का नया युग हो रहा है आरंभ 16…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 1 views
चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

गाने और कमेंट्स को लेकर RCB-CSK भिड़ंत मैदान से बाहर पहुंची

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 2 views
गाने और कमेंट्स को लेकर RCB-CSK भिड़ंत मैदान से बाहर पहुंची

हार से जूझती मुंबई बनाम फॉर्म में पंजाब ,पूरा प्रीव्यू

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 2 views
हार से जूझती मुंबई बनाम फॉर्म में पंजाब ,पूरा प्रीव्यू

बेंगलुरु ने लखनऊ को शिकस्त दी, टेबल में नंबर 1, कोहली और रसिक की चमचमाती पारियां

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु ने लखनऊ को शिकस्त दी, टेबल में नंबर 1, कोहली और रसिक की चमचमाती पारियां

मध्यप्रदेश की हॉकी में नई सफलता: बेटियों के साथ बेटों ने भी किया प्रदेश को गर्वित

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 2 views
मध्यप्रदेश की हॉकी में नई सफलता: बेटियों के साथ बेटों ने भी किया प्रदेश को गर्वित

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा