तापसी पन्नू ने दर्शकों से ‘अस्सी’ देखने की अपील की

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 6.89 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

फिल्म को लेकर मिल रहे रिस्पॉन्स के बीच तापसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दर्शकों का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि 'अस्सी' देखने के बाद कई लोगों ने इस मुद्दे को व्यक्तिगत रूप से लिया और फिल्म पर गंभीर लेख व समीक्षाएं लिखीं। तापसी ने कहा, "मैंने आप सभी के रिव्यू पढ़े और देखे हैं। अगर इतने लोग इस फिल्म के बारे में लिख रहे हैं, तो जरूर इसमें कुछ खास बात होगी। आप भी इसे देखें और समझें कि आखिर क्यों इस पर इतनी चर्चा हो रही है।"

उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि अगर फिल्म अच्छी लगे या किसी भी तरह का प्रभाव छोड़े, तो अपने विचार जरूर शेयर करें। तापसी ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म थोड़ी असहज कर सकती है, लेकिन लंबे समय तक याद रहने वाली है। 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका निभा रही हैं, जो महिला अपराधों के खिलाफ लड़ाई लड़ती है। फिल्म की कहानी समाज के संवेदनशील मुद्दों को उठाते हुए कई चौंकाने वाले पहलुओं को सामने लाती है।

admin

Related Posts

शादी को लेकर डेजी शाह की बेबाक राय, मातृत्व के लिए अपनाया नया विकल्प

मुंबई, अभिनेत्री डेजी शाह ने विवाह और मातृत्व को लेकर अपनी सोच खुलकर व्यक्त करते हुए कहा है कि परिवार शुरू करने के लिए शादी अनिवार्य नहीं है। उन्होंने यह…

तृप्ति डिमरी ने मनाया खास जन्मदिन, सैम मर्चेंट संग तस्वीरों पर उमड़ा प्रशंसकों का प्यार

मुंबई, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मनाए गए निजी समारोह की झलकियां साझा कर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। सामाजिक मंच पर साझा की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा