अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

नई दिल्ली
भारतीय टीम ने गुरुवार को अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी करीब पहुंच गई है। चेन्नई में खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 256 रन बनाए, जो इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा टोटल और टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। हालांकि ज्यादातर गेंदबाजों ने निराश किया और खूब रन लुटाए। वहीं अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और मैच में तीन विकेट लेकर बुमराह के साथ बोल्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप ने 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी20 विश्व कप में 35 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा। बुमराह ने 33 विकेट झटके हैं। अर्शदीप सिंह ने 19, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 23 मैचों में इतने विकेट चटकाए हैं।

भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 24 मैचों में 32 विकेट हैं। हार्दिक पांड्या ने 29 मैचों में 29, जबकि रविंद्र जडेजा ने 30 मैचों में 20 विकेट लिए हैं। वह टी20 विश्व कप के इतिहास में बतौर बाएं हाथ के गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 34 विकेट लिए हैं।

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ के एकतरफा मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा। भारत की जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप एक से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को होने वाले मैच से ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा।

भारत के 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (नाबाद 97 रन, 59 गेंद, छह छक्के, आठ चौके) के अर्धशतक और कप्तान सिकंदर रजा (31) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 72 रन की साझेदारी के बावजूद कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी और छह विकेट पर 184 रन ही बना सकी।

admin

Related Posts

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सभी प्रारूपों की कप्तान सोफी मोलिनक्स पीठ की दिक्कत की वजह से भारत के खिलाफ बाकी बहु-प्रारूप सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया…

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

नई दिल्ली कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा