कपड़ा शोरूम में चोरी: महिला ने 10 हजार के अंडरगारमेंट्स उठाए, पुलिस ने CCTV की मदद से जांच शुरू की

वाराणसी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां तीन महिलाएं एक कपड़े के शोरूम में गईं और वहां लेडीज अंडरगारमेंट्स चुरा लिए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह फुटेज अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता सोनी नाम की महिला का बयान सामने आया है, जो कि व्यापार मंडल वाराणसी की अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मुझे रास्ते में 2 महिलाएं मिली थीं, चोरी उन्होंने की है। मैं उनसे सामान वापस करवा दूंगी। वहीं, दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

10 हजार रुपये चोरी के आरोप
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, सुदीप सिंह के नाम के युवक ने आरोप लगाए हैं कि लाहुराबीर स्थित उनके कपड़े के शोरूम में मंगलवार की शाम अज्ञात महिलाएं पहुंची थीं। करीब 10 हजार रुपये चुरा ले गई हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया। पुलिस ने जब फुटेज को देखा तो पैसे के अलावा एक महिला लेडीज अंडरगारमेंट्स चुराते हुए नजर आ रही है।

वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा- कपड़े वापस करवा दूंगी
चेतगंज पुलिस ने दुकान मालिक से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच में जुट गई है। वहीं, वीडियो वायरल होते ही व्यापार मंडल वाराणसी की अध्यक्ष सुनीता सोनी का बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मैं मंगलवार शाम को शॉपिंग करने के लिए दुकान में गई हुई थी। मेरे साथ जौनपुर से आई कुछ महिलाएं भी थीं। जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिलाएं कपड़े चुरा रही हैं। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। मैं उनसे सामान वापस करवा दूंगी

समाजसेविका ने घटना को शर्मनाक बताया

समाजसेविका चांदनी श्रीवास्तव ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुनीता सोनी रसूखदार लोगों से संबंधों के कारण पहले भी बचती रही हैं, लेकिन इस बार साक्ष्य पूरी तरह स्पष्ट हैं. उन्होंने मांग की है कि नामचीन हस्तियों के साथ फोटो खिंचवाने और बड़े पदों पर रहने वाली महिला पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

आरोपी पक्ष की सफाई

दूसरी ओर, सुनीता सोनी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह अपनी जौनपुर से आई महिला रिश्तेदारों के साथ दुकान गई थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनके पीछे उन महिलाओं ने क्या रखा. उन्होंने दावा किया कि जानकारी मिलते ही वह दुकानदार से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं ताकि सामान का भुगतान किया जा सके. उन्होंने विरोध करने वाली महिलाओं को 'तथाकथित संगठन' का हिस्सा बताते हुए कहा कि वे उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं.

फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और रसूखदार नाम सामने आने से यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

admin

Related Posts

होटल में घटना, गर्लफ्रेंड और दवाओं ने लिया जान, शादी की खुशियों में मातम

गुरुग्राम  गुरुग्राम शहर के बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को…

सहारनपुर का हाल: सड़क जाम और हनुमान चालीसा, कशिश-आजम मामले पर बढ़ा विवाद

 सहारनपुर   सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र स्थित सांगाठेड़ा गांव में एक युवती के दूसरे समुदाय के युवक के साथ लापता होने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने सड़क पर बैठकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 0 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 0 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर