BTech एडमिशन 2026: CUET स्कोर से मिलने वाले कॉलेजों में IPU की एंट्री

सीयूईटी यूजी एक ऐसी प्रवेश परीक्षा है जिसके जरिए विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में न सिर्फ बीए, बीकॉम व बीएससी जैसे परंपरागत कोर्सेज में दाखिला मिलता है बल्कि 12वीं के बाद होने वाले विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में भी एडमिशन मिलता है। देश में अनेक विश्वविद्यालय हैं जो बीटेक कोर्स में सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला देते हैं। करियर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंजीनियरिंग करना चाह रहे ऐसे स्टूडेंट्स जो एवरेज हैं, उन्हें जेईई मेन 2026 के साथ सीयूईटी यूजी 2026 का फॉर्म भी भर देना चाहिए।

बीटेक में दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर के आधार पर विभिन्न शाखाओं में प्रवेश संभव हो सकता है। इनमें मुख्य रूप से सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, और आईटी जैसे विषय शामिल हो सकते हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक , छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च जैसे विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में कई बीटेक ब्रांचेज में दाखिला सीयूईटी स्कोर से मिलता है।

– पॉन्डिचेरी यूनिवर्सिटी में बीटेक एनर्जी, कंप्यूटर साइंस, मैटीरियल साइंस या एनवायर्नमेंट साइंस में दाखिला भी सीयूईटी के आधार पर मिलेगा।

– बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 5 वर्षीय एमटेक इंटिग्रेटेड कोर्स में और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में केवल बीटेक कंप्यूटर साइंस में दाखिला मिल सकता है।

दिल्ली की आईपी यूनिवर्सिटी में BTech की बचीं सीटों पर CUET से मौका

इस साल आईपीयू में बीटेक कार्यक्रम में सीटें बचने पर उन्हें सीयूईटी स्कोर के माध्यम से भरने का फैसला किया है। पहले सीटों को जेईई मेन स्कोर से भरा जाएगा। सीटें बचने पर सीयूईटी स्कोर से भरी जाएंगी।

सीयूईटी स्कोर से बीटेक कोर्स में एडमिशन देने वाले अन्य प्राइवेट कॉलेज:-

यूपीईएस

शूलिनी यूनिवर्सिटी

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी

एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

क्राइस्ट यूनिवर्सिटी

SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
सीयूईटी यूजी परीक्षा में अच्छा स्कोर आपके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग जैसे ट्रेडिंग व प्रोफेशनल कोर्सेज के दरवाजे खोलता है।

आईपीयू में दिल्ली वालों के लिए 85 फीसदी सीटें आरक्षित
आईपीयू प्रवेश प्रक्रिया जेईई मेन, नीट, क्लैट, क्यूएट समेत राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं, विश्वविद्यालय सीईटी और योग्यता के आधार पर होगी। इस विश्वविद्यालय में 85 फीसदी सीटें दिल्ली से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए आरक्षित हैं।

अनाथ बच्चों को फीस में 100 फीसदी छूट
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय समावेशी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सिंगल गर्ल चाइल्ड, खेल कोटा और अनाथ बच्चों के लिए 100 प्रतिशत फीस माफी जैसी व्यवस्थाएं की गईं हैं। जिससे उन्हें बिना किसी बाधा के बेहतर शिक्षा मिल सके।

 

admin

Related Posts

युवाओं के लिए खुशखबरी: बिहार के 16 विभागों में 12,000 नई भर्तियाँ प्रस्तावित, देखें विभाग-वार पद संख्या

पटना बिहार तकनीकी सेवा आयोग को 16 विभागों से 12 हजार से अधिक नई रिक्तियां मिली हैं। इन रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए इस माह के अंत से लेकर जुलाई…

Railway Section Controller Answer Key Out: 368 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी अपने अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल