JEE Main 2026: 2 छात्रों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, 99+ पर्सेंटाइल के टॉपर्स की लिस्ट देखें

 नई दिल्ली     

National Testing Agency (NTA) ने Joint Entrance Examination Main (JEE Main) 2026 सत्र 1 के पेपर 2 (BArch और BPlanning) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस बार रिजल्ट में केरल ने खास पहचान बनाई है. राज्य के दो छात्रों ने पेपर में 100 में से 100 अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. पेपर 2 की परीक्षा 29 जनवरी 2026 को देशभर के 426 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इन छात्रों को मिले 100 में 100 
इस साल JEE Mains पेपर 2 की बात करें तो लड़कों ने बाजी मारी है. केरल के सूर्यतेजस एस ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर पेपर-2A यानी बी आर्क में टॉप किया है. वहीं, केरल के गौरी शंकर वी ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर पेपर-2B यानी बी प्लानिंग में टॉप किया है.

परीक्षा कब हुई थी?
JEE Main 2026 सत्र 1 के तहत पेपर 2 (BArch और BPlanning) की परीक्षा 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देशभर के 426 परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में कराई गई थी.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
BArch (पेपर 2A) के लिए कुल 64,786 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस परीक्षा में कुल 45,452 छात्र उपस्थित थे.  BPlanning (पेपर 2B) के लिए कुल 32,366 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस परीक्षा में कुल 21,067 छात्र  उपस्थित थे. आंकड़ों से साफ है कि दोनों पेपर में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही.

महिला टॉपर कौन रहीं?
Nivandathi Venkatesh (तमिलनाडु) ने BArch में 99.9955998 NTA स्कोर के साथ महिला वर्ग में टॉप किया. Angel M Febin ने BPlanning में 99.9335454 स्कोर के साथ महिला उम्मीदवारों में पहला स्थान हासिल किया. दोनों छात्राओं ने अपने-अपने विषय में शानदार प्रदर्शन किया है.

कब होगी सत्र 2 की परीक्षाएं
अब छात्रों की नजर JEE Main 2026 के सत्र 2 पर है.
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि: 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026
परीक्षा दो शिफ्ट में होगी: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक
दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक

NTA ने यह भी जानकारी दी है कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे. JEE Main 2026 सत्र 1 के पेपर 2 के नतीजे दिखाते हैं कि BArch और BPlanning में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है. केरल के दो छात्रों का 100 प्रतिशत स्कोर हासिल करना इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही. अब छात्र अप्रैल में होने वाले सत्र 2 की तैयारी में जुट गए हैं.

NTA स्कोर कैसे निकाला जाता है?
National Testing Agency (NTA) ने साफ किया है कि JEE Main में दिया जाने वाला NTA स्कोर सामान्य (Normalized) स्कोर होता है. क्योंकि परीक्षा कई शिफ्ट में होती है, इसलिए हर शिफ्ट का पेपर अलग-अलग कठिनाई स्तर का हो सकता है. ऐसे में सभी छात्रों के साथ बराबरी बनाए रखने के लिए NTA एक खास तरीके से स्कोर तैयार करता है.

पहले छात्र के रॉ मार्क्स (असल अंक) देखे जाते हैं.
फिर उसी शिफ्ट में बाकी छात्रों के प्रदर्शन से उसकी तुलना की जाती है. इसके बाद अंकों को 0 से 100 के पैमाने पर बदला जाता है.

NTA स्कोर का फॉर्मूला
NTA स्कोर = 100 × (उस शिफ्ट में उस छात्र के बराबर या उससे कम अंक पाने वाले छात्रों की संख्या) ÷ (उस शिफ्ट में कुल छात्रों की संख्या). मतलब, यह स्कोर बताता है कि आपने अपनी शिफ्ट में कितने प्रतिशत छात्रों से बेहतर या बराबर प्रदर्शन किया है. इसी NTA स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होती है और आगे की एडमिशन प्रक्रिया तय की जाती है.

सत्र 2 का रजिस्ट्रेशन जल्द बंद होगा
JEE Main 2026 के सत्र 2 (अप्रैल सत्र) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है.

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि: 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026

परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:
सुबह 9 बजे से 12 बजे तक

दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक
NTA ने बताया है कि रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी, ताकि छात्र अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकें. अब जिन छात्रों ने सत्र 1 में भाग लिया है या नहीं लिया, वे सत्र 2 के लिए समय रहते आवेदन कर सकते हैं.

admin

Related Posts

सीबीएसई ने शुरू की नई पहल, बारहवीं परीक्षा में कापियों का मूल्यांकन अब डिजिटल प्रणाली से होगा

सीबीएसई ने शुरू की नई पहल, बारहवीं परीक्षा में कापियों का मूल्यांकन अब डिजिटल प्रणाली से होगा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं की परीक्षाओं में बड़ी पहल करने जा…

दिल्ली में 911 ASO पदों पर सरकारी भर्ती, DSSSB के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली  DSSSB दिल्ली सरकार का एक बोर्ड है जो अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी के लिए भर्ती करता है. DSSSB भर्ती 2026 के तहत कई पदों पर नई भर्तियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

T20 WC: बाबर आजम को ही घेरा, शाहीन अफरीदी ने मजाक में कह दी बड़ी बात

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
T20 WC: बाबर आजम को ही घेरा, शाहीन अफरीदी ने मजाक में कह दी बड़ी बात

टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका, पथुम निसांका पहुंचे 200+ रन क्लब में, विराट कोहली के साथ नाम दर्ज

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका, पथुम निसांका पहुंचे 200+ रन क्लब में, विराट कोहली के साथ नाम दर्ज

टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक