जॉब अलर्ट: महानदी कोलफील्ड्स में बंपर भर्ती, योग्यता 12वीं पास से ग्रेजुएट तक

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सिरदार, सर्वेयर तथा अन्य तकनीकी पदों सहित कुल 667 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।  

इच्छुक Qj पात्र उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक एमसीएल की आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद या अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

पदवार रिक्तियां

पद का नाम कुल रिक्तियां (पेंडिंग पदों सहित)
जूनियर ओवरमैन, टी एंड एस जीआर-सी 192
खनन सरदार, टी एंड एस जीआर-सी 448
सर्वेयर, टी एंड एस जीआर-बी 24
अनुवादक (Tr.) ओएल लिपिकीय श्रेणी III 01 (पेंडिंग कार्य)
तकनीशियन (पैथोलॉजी) प्रशिक्षक, टी एंड एस जीआर-सी 02 (पेंडिंग कार्य)

जानें कौन कर सकता है आवेदन?

  • जूनियर ओवरमैन: जूनियर ओवरमैन पद के लिए उम्मीदवार के पास खनन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही डीजीएमएस से जारी ओवरमैन सक्षमता प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित), वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र और गैस परीक्षण प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। 06 अप्रैल 2026 तक अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष (यूआर/ईडब्ल्यूएस) के बीच होनी चाहिए।
  • खनन सिरदार: इस पद के लिए उम्मीदवार का 10+2 या खनन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही डीजीएमएस से प्राप्त खनन सरदारी प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित), प्राथमिक चिकित्सा और गैस परीक्षण प्रमाणपत्र अनिवार्य हैं। आयु सीमा 06 अप्रैल 2026 तक 18 से 30 वर्ष (यूआर/ईडब्ल्यूएस) निर्धारित की गई है।
  • सर्वेक्षक: सर्वेक्षक पद के लिए 10+2 या खनन/खनन सर्वेक्षण इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ डीजीएमएस द्वारा जारी सर्वेक्षण सक्षमता प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित) अनिवार्य है। इस पद के लिए भी आयु सीमा 18 से 30 वर्ष (यूआर/ईडब्ल्यूएस) तय की गई है।
  • अनुवादक (ओएल): अनुवादक (ओएल) पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ बीए या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। हिंदी अनुवाद में सरकारी डिप्लोमा धारकों को वरीयता दी जाएगी। 06 अप्रैल 2026 तक आयु सीमा 18 से 30 वर्ष (यूआर/ईडब्ल्यूएस) निर्धारित है।
  • तकनीशियन (पैथोलॉजी): तकनीशियन (पैथोलॉजी) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पैथोलॉजी में डिप्लोमा होना जरूरी है। इस पद के लिए भी आयु सीमा 06 अप्रैल 2026 तक 18 से 30 वर्ष (यूआर/ईडब्ल्यूएस) निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए सामान्य (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क (1000 + 180 जीएसटी) का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करना अनिवार्य है।

वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक (ईएसएम) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूर्ण छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को भी शुल्क नहीं देना होगा। 

देखें पदवार वेतनमान

पोस्ट नाम वेतनमान (मूल वेतन)
जूनियर ओवरमैन, टी एंड एस जीआर-सी 47,330.25 प्रति माह
खनन सरदार, टी एंड एस जीआर-सी 47,330.25 प्रति माह
सर्वेयर, टी एंड एस जीआर-बी 51,103.12 प्रति माह
अनुवादक (Tr.) ओएल लिपिकीय श्रेणी III 41,966.51 प्रति माह
तकनीशियन (पैथोलॉजी) प्रशिक्षक, टी एंड एस जीआर-सी 47,330.25 प्रति माह
  • admin

    Related Posts

    PNB Apprentice Recruitment: 5138 पदों के लिए आवेदन का आखिरी दिन कल, मौका न चूकें

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। बैंक द्वारा अप्रेंटिस के 5138 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की…

    उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के पदों पर आवेदन, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

    लखनऊ  उत्तर प्रदेश में कई जिलों में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर सरकार ने भर्ती निकाली है। इसके लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं कक्षा पास महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग