शेष सीटों पर दाखिला: डीएमई ने रिपोर्टिंग डेट तय की, जानें पूरा शेड्यूल

भोपाल
मध्य प्रदेश में नीट एमडी/एमएस काउंसलिंग 2025–26 के तहत स्ट्रे वैकेंसी राउंड की समय-सारणी जारी कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑल इंडिया कोटा की स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग के बाद शेष बची सीटों पर राज्य स्तर पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

23 और 24 फरवरी तक शेष रिक्त सीटों का प्रकाशन
जारी सूचना के मुताबिक 23 और 24 फरवरी तक शेष रिक्त सीटों का प्रकाशन किया जाएगा। इसी अवधि में पात्र अभ्यर्थी डीएमई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते हुए अपनी पसंद के कॉलेज और विषय के विकल्प भर सकेंगे। यह प्रक्रिया 24 फरवरी की रात 11:59 बजे तक पूरी करनी होगी।

कॉलेज और विषयवार मेरिट सूची पोर्टल पर उपलब्ध होगी
इसके बाद 25 और 26 फरवरी को कॉलेज और विषयवार मेरिट सूची पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। डीएमई के अनुसार रियल-टाइम मेरिट के आधार पर प्रत्येक विषय में उपलब्ध रिक्त सीटों की संख्या के दस गुना अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी, ताकि प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु ढंग से पूरी हो सके।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड की सबसे अहम कड़ी 27 फरवरी को होगी। इस दिन अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उपस्थिति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों को ही उसी दिन मेरिट के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, मोहन सरकार में 7-8 नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिल्ली दौरों और केंद्रीय नेतृत्व से लगातार मुलाकातों के बाद आखिरकार कैबिनेट विस्तार और फेरबदल का रास्ता साफ हो गया है। 2023 के विधानसभा चुनाव…

बाघों पर मंडराया संक्रमण का खतरा, पेंच टाइगर रिजर्व में कुत्तों की वैक्सीनेशन ड्राइव तेज

छिंदवाड़ा  पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे गांव के पालतू और आवारा कुत्तों को पकड़कर वन और पशु विभाग के कर्मचारी इन दिनों इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर