इंटरव्यू में ऐसी हो आपकी बॉडी लैंग्वेज

किसी भी इंटरव्यू में सफल होने के लिए बॉडी लैंग्वेज की अहम भूमिका है। अगर आपकी बॉडी लैंग्वेज सही होगी तो सफलता पक्का मिलेगी। ऐसे में इन पॉइंट्स का ध्यान रखकर आप इंटरव्यू में धाक जमा सकते हैं…

बैठने का तरीका
बैठते वक्त आपकी कमर सीधी होनी चाहिए और पैर आराम से जमीन पर रखे हों। दोनों पैरों के बीच कम-से-कम फासला होना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि दोनों पैर क्रॉस करके नहीं बैठना है। दोनों बाजुओं को चेयर के हैंडल पर रेस्ट करने दें।

हाथ के इशारे
इंटरव्यू लेने वाले से बातचीत के दौरान या सवालों के जवाब देने के दौरान उंगली दिखाना, पेंसिल या पेन से इशारा करना या ज्यादा हाथ चलाकर बातें करना सही नहीं माना जाता। बातचीत के दौरान सामान्य रूप से हाथ हिला सकते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं।

आई कॉन्टैक्ट
पूरे इंटरव्यू के दौरान सामने वाले की आंखों में आंखें डालकर बात करें। नजरें इधर-उधर घुमाना, छत की ओर देखना या बिल्कुल नीचे देखना आत्मविश्वास की कमी को दिखाता है। इसी तरह जब आप सुन रहे हैं तो बोलने वाले की आंखों में उस वक्त के मुकाबले ज्यादा देर देखें, जब आप बोल रहे हैं।

रिलैक्स रहें
इंटरव्यू के दौरान आपको पूरी तरह से फॉर्मल नजर आना है, लेकिन ध्यान रखें कि फॉर्मल दिखने के चक्कर में आपकी बॉडी लैंग्वेज सख्त और कठोर न हो जाए। पूरा शरीर आरामदायक स्थिति में रहे और इसके लिए जरूरी है कि मन में बेचैनी, घबराहट या दूसरे नकारात्मक विचार न लाएं।

मुस्कुराहट
क्या आपको पता है कि किसी पर आपका फर्स्ट इंप्रेशन मुलाकात के पहले 7 सेकंड में ही पड़ जाता है? आप इन 7 सेकंड्स का भरपूर यूज करें। इंटरव्यूअर के रूम में घुसते वक्त आपके चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए। कोशिश करें कि पूरे इंटरव्यू के दौरान यह मुस्कान बनी रहे।

 

admin

Related Posts

ICMAI CMA June Exam 2026: 11 जून को इंटरमीडिएट व फाइनल परीक्षा, फीस और आवेदन डिटेल्स यहां

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने सीएमए जून 2026 सत्र के लिए परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट…

लॉ ग्रेजुएट्स के लिए अलर्ट: 7 जून को AIBE-21, एग्जाम सेंटर पर ये पेपर्स अनिवार्य

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 21 परीक्षा से जुड़े जरूरी दस्तावेज और अहम निर्देश जारी कर किए हैं। यह परीक्षा 7 जून 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच