यूपी में ‘फियरलेस बिजनेस’ और ‘ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस’ का मजबूत इकोसिस्टम हुआ स्थापितः योगी आदित्यनाथ

पीएम मोदी का कथन याद दिलाया सीएम योगी ने- “ऑयल वाज ब्लैक गोल्ड, बट चिप इज डिजिटल डायमंड”

2017 से पहले अराजकता व असुरक्षा के लिए जाना जाता था जेवर क्षेत्र, आज पूरे भारत का ‘जेवर’ बनकर उभर रहा: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश आज डी-रेगुलेशन में और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश के अग्रणी राज्य के रूप में हुआ स्थापितः मुख्यमंत्री

जेवर (ग्रेटर नोएडा)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत समग्र विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में स्थित जेवर में 3700 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर परियोजना इंडिया चिप का शिलान्यास प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश ने “स्केल और स्पीड” के साथ विकास सुनिश्चित किया है। वर्ष 2014 में पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री जी ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया, जिससे राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बना। इसी तरह, उत्तर प्रदेश में 2017 में सरकार बनाने के बाद ‘फियरलेस बिजनेस’ और ‘ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस’ का मजबूत इकोसिस्टम स्थापित किया गया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा इमर्जिंग टेक्नोलॉजी का हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत इमर्जिंग टेक्नोलॉजी का वैश्विक हब बन रहा है। भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में 110 से अधिक देशों की सहभागिता और लगभग 10 लाख लोगों की भागीदारी ने यह सिद्ध किया है कि भारत तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ चुका है। सीएम योगी ने स्मरण कराया कि सेमीकॉन इंडिया 2025 में प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि “ऑयल वॉज ब्लैक गोल्ड, बट चिप्स इज डिजिटल डायमंड”। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था की सुरक्षा और विकास, चिप आधारित तकनीक पर निर्भर है और यह दूरदर्शी सोच आज भारत को नई दिशा दे रही है। हर भारतवासी और उत्तर प्रदेशवासी प्रधानमंत्री जी के इस विजन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करता है।

जेवर बना देश का ‘जेवर’
मुख्यमंत्री ने कहा कि एचसीएल और फॉक्सकॉन का यह संयुक्त उपक्रम, जिसके अंतर्गत प्रथम डिस्प्ले ड्राइवर सेमीकंडक्टर ओसैट यूनिट स्थापित हो रही है, अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्ववर्ती सरकारों के समय यही क्षेत्र अराजकता और असुरक्षा के लिए जाना जाता था, जहां सूर्यास्त के बाद लोग घरों से निकलने में संकोच करते थे। आज वही जेवर क्षेत्र, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और विजनरी नेतृत्व में न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत का ‘जेवर’ बनकर उभर रहा है। आज यह प्रदेश की प्रथम डिस्प्ले ड्राइवर सेमीकंडक्टर ओसैट यूनिट यहां स्थापित होकर इस नए विजन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।  

जनप्रतिनिधियों और किसानों के सकारात्मन रुख का रहा अहम योगदान
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और जितिन प्रसाद के योगदान की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही, जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों और अन्नदाता किसानों द्वारा यमुना प्राधिकरण के साथ मिलकर दिए गए सहयोग को इस परियोजना की सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक भूमिका ही है, जिसके कारण आज यह क्षेत्र मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के बड़े हब के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के विजन के कारण हम सबने उत्तर प्रदेश के स्केल को स्किल और स्पीड के साथ जोड़ने का जो कार्य किया है, उसका परिणाम हमें आज जमीन पर दिखाई दे रहा है।  

उत्तर प्रदेश बना निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में सरकार बनाने के बाद प्रदेश के अंदर डबल इंजन सरकार ने लगातार विकास के कार्यक्रम आगे बढ़ाए हैं। उत्तर प्रदेश ने 34 से अधिक सेक्टोरल नीतियों के माध्यम से प्रदेश को निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बनाया है। उत्तर प्रदेश आज डी-रेगुलेशन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश के अंदर अग्रणी राज्य के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है। डी-क्रिमिनलाइजेशन के तहत 99 राज्य अधिनियमों में 13 प्रतिशत से अधिक आपराधिक प्रावधानों को उत्तर प्रदेश में समाप्त किया गया है। प्रधानमंत्री जी का विजन हर सेक्टर में प्रभावी रूप से धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है।

सेमीकंडक्टर परियोजना नए युग की आधारशिला
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब एचसीएल-फॉक्सकॉन की पहली सेमीकंडक्टर परियोजना की आधारशिला रखी जा रही है, तब यह केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को वैश्विक सेमीकंडक्टर मानचित्र पर स्थापित करेगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली उपस्थित रहे, जबकि भारत सरकार में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह और सांसद डॉ महेश शर्मा व सुरेंद्र नागर, स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह, तेजपाल नागर, पंकज सिंह, श्रीचंद शर्मा तथा एचसीएल ग्रुप की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा और सेमीकंडक्टर बिजनेस ग्रुप (फॉक्सकॉन) के अध्यक्ष बॉब चेन भी उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीरः अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है जब उत्तर प्रदेश में सबसे पहला सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास जेवर की इस पवित्र भूमि में किया जा रहा है। इस प्लांट में एक महीने में 3 करोड़ 60 लाख चिप का उत्पादन होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश लॉ एंड ऑर्डर, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी राज्य है। मुख्यमंत्री ने अपने प्रयासों से उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलकर रख दी है।

एचसीएल और फॉक्सकॉन ने प्रदेश सरकार का जताया आभार
एचसीएल ग्रुप की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा ने इस मौके पर कहा कि हम भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के अटूट समर्थन के लिए अत्यंत आभारी हैं। यह परियोजना एचसीएल ग्रुप की विकास यात्रा में एक नया अध्याय है और भारत की तकनीकी एवं विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र में हमारे योगदान को और मज़बूत करती है। हम उत्तर प्रदेश में अपनी प्रतिबद्धता को और गहरा करने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने दिखाया है कि निर्णायक कदम उठाने से कैसे बदलाव लाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश इसका उदाहरण है।
अपने संबोधन में फॉक्सकॉन के सेमीकंडक्टर बिजनेस ग्रुप के अध्यक्ष बॉब चेन ने कहा कि यह संयुक्त उद्यम भारत में हमारे द्वारा निर्माण, संचालन और स्थानीयकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है। हमारा बीओएल व्यापार मॉडल स्थानीय समुदाय का समर्थन करता है। हम अपने साझेदार एचसीएल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने पर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।

admin

Related Posts

यूपी में ‘ऑपरेशन-4’, स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी: सीएम योगी

साहीवाल, गिर, गंगातीरी, सिंधी नस्लों के संरक्षण पर फोकस, डेयरी सेक्टर में बड़ा विस्तार उच्च गुणवत्ता एवं उत्पादकता वाली स्वदेशी नस्ल की गाय पालने के लिए मिल रहा प्रोत्साहन 15…

दादरी मल्टीमॉडल हब, गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट से मजबूत हो रही औद्योगिक कनेक्टिविटी

वेयरहाउसिंग, एग्री-लॉजिस्टिक्स और डिजिटल गवर्नेंस से निवेशकों का बढ़ा भरोसा लीड्स 2025 में “एग्जम्पलर” सम्मान के साथ यूपी ने बनाई राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान लखनऊ,  पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक