प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश का बेहतर प्रदर्शन

अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के बीच सोलर संयंत्र स्थापना में देश में दूसरा स्थान, घरेलू रूफटॉप सोलर में निरंतर वृद्धि

लखनऊ समेत 10 जनपदों में सर्वाधिक रूफटॉप सोलर स्थापित

सीएम योगी के नेतृत्व में सौर ऊर्जा के प्रति जनजागरूकता और स्वीकार्यता में तेजी

लखनऊ,

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अगस्त 2025 से जनवरी 2026 की अवधि में राज्य सोलर संयंत्र स्थापना के मामले में देशभर में दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान घरेलू रूफटॉप सोलर संयंत्रों की मासिक स्थापना में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के 10 प्रमुख जनपद लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, बरेली, प्रयागराज, आगरा, झांसी, रायबरेली, शाहजहांपुर और सहारनपुर में सबसे अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। यह राज्य में सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ती जनजागरूकता और स्वीकार्यता को दर्शाता है।

महाराष्ट्र से प्रतिस्पर्धा, गुजरात को पीछे छोड़ा
इस अवधि में उत्तर प्रदेश का सीधा मुकाबला महाराष्ट्र और गुजरात से रहा। सौर ऊर्जा क्षेत्र में लंबे समय से अग्रणी रहे गुजरात को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने शीर्ष दो राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत की है। यूपीनेडा के निदेशक इंद्रजीत सिंह का कहना है कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की सौर नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, जिलावार निगरानी और समयबद्ध लक्ष्य निर्धारण का परिणाम है। देश में कुल रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में उत्तर प्रदेश वर्तमान में तीसरे स्थान पर है, जबकि पीएमएसजीवाई के तहत आवेदनों की संख्या में प्रदेश दूसरे स्थान पर है।

इंस्टॉलेशन में हर माह वृद्धि
अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के बीच हर माह घरेलू सोलर कनेक्शनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना, सब्सिडी का सीधे उपभोक्ताओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण और डिस्कॉम स्तर पर त्वरित स्वीकृति प्रणाली ने योजना को गति दी है। बढ़ते बिजली बिल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता ने भी लोगों को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित किया है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में योजना का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य देश के एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं मुफ्त ऊर्जा का लाभ दिलाना है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इस योजना की सफलता से उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता भी बढ़ रही है। सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से पारंपरिक विद्युत उत्पादन पर दबाव कम होगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे हरित ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलेगी।

पहले स्थान की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वर्तमान गति बनी रही तो आने वाले महीनों में उत्तर प्रदेश देश में पहला स्थान भी हासिल कर सकता है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर इंस्टॉलेशन में विगत सात माह से लगातार शीर्ष दो स्थान में बने रहना राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। घरेलू सोलर अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ प्रदेश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा रही है।

admin

Related Posts

नमो भारत से मेरठ मेट्रो तक: 15 स्टेशनों पर पहली और आखिरी ट्रेन कब? 13 मेट्रो स्टेशनों का डिटेल टाइम-टेबल

मेरठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के…

88 किमी सफर अब सिर्फ 55 मिनट में, पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो का किया शुभारंभ

मेरठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में नमो भारत और बहुप्रतीक्षित मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने हरी झंडी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार