अपराध और सड़क दुर्घटनाएं रोकने के दिए सख्त निर्देश, रायपुर आईजी ने ली पुलिस अधीक्षकों की बैठक

रायपुर.

आईजी अमरेश मिश्रा ने रायपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने अपराध समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने अंतर्राज्यीय सीमा में निगरानी और एंड टू एंड जांच करने कहा। इसके अलावा किशोर अपराधों में नियंत्रण, दुर्घटनाओं में कमी लाना के भी निर्देश दिए।

आज आईजी अमरेश मिश्रा की बैठक में रायपुर जोन के अतंर्गत रायपुर (ग्रामीण), महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक में बेहतर कार्यालय प्रबंधन एवं मानव संसाधन प्रबंधन पर परिचर्चा की गई। बैठक में लंबित अपराध, चिटफंड प्रकरण, सायबर अपराध की समीक्षा करते हुए नवीन कानून के अतंर्गत दर्ज अपराधों का गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर समयावधि में निराकरण करने, थानों में जप्त वाहनों के निराकरण, राजसात एवं निलामी, गौवंश तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही रेंज स्तर पर चलाये जा रहे निश्चय अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंर्तराज्यीय सीमा में निगरानी एवं चेकिंग कर मादक पदार्थ की तस्करी, फायनेंशियल एण्ड टू एण्ड इन्वेस्टीगेशन, PIT NDPS तथा सफेमा के तहत कार्यवाही करने की बात कही। स्कूलों में बच्चो की सुरक्षा सुनिश्चित करने व किशोर अपराधो में नियंत्रण के लिए सभी स्तरों पर बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाने, स्कूल के आसपास नशे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। होली, रमजान आदि त्यौहारों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने आसूचना संकलन कर गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई एवं संभावित चाकूबाजी/अड्डेबाजी आदि संवेदनशील स्थानों को चिन्हांकित कर लगातार चेकिंग अभियान व प्रभावी पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने मालवाहक वाहनो में यात्री परिवहन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध एवं अवैध पार्किंग पर कार्ययोजना के साथ सघन कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आगामी विधानसभा बजट सत्र के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी भी दिशा-निर्देश दिए गए।

admin

Related Posts

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए माँ परमेश्वरी महोत्सव में

रायपुर समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर और श्रम विभाग मंत्री लखन लाल देवांगन आज…

मानवता को समर्पित जन्मदिन: मुख्यमंत्री साय ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

रायपुर जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 0 views
उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 0 views
मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?