शिक्षा जगत की खबर: 4 साल का BEd बंद, 2 वर्षीय बीएड प्रवेश के लिए राजस्थान PTET आवेदन आमंत्रित

कोटा

राजस्थान में कोटा के वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पीटीईटी- 2026 परीक्षा के लिए गुरुवार से ptetvmoukota2026.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ किये जा चुके हैं । आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च है। प्रवेश परीक्षा 14 जून 2026 को होगी। आपको बता दें कि पीटीईटी से दो वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स में दाखिला मिलता था। लेकिन एनसीटीई की गाइडलाइन के बाद 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स बंद कर दिया गया है और दाखिले रोक दिए गए हैं।

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कुलगुरु एवं मुख्य समन्वयक प्रो बीएल वर्मा ने बुधवार को बताया कि पीटीईटी 2026 में स्नातक पास युवाओं के लिए दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिये ही आवेदन खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। स्वयं के नाम, जन्म दिनांक एवं माता- पिता का नाम को भरते वक्त कक्षा 10वीं मार्कशीट को आधार बनाना चाहिए। बैंक से सम्बंधित जानकारी के लिये अभ्यर्थी स्वंय का बैंक खाते के विवरण को ही भरें, परिवार के किसी भी सदस्य की बैंक जानकारी परीक्षा के लिये आवेदन करने के लिए मान्य नहीं होगी। प्रो वर्मा ने बताया कि बीएड के लिये विषय का चयन काउंसलिंग के समय करवाया जायेगा।

चार वर्षीय बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स बंद
एनसीटीई ने चार वर्षीय बीए बीएड व बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स को आईटीईपी कोर्स में बदलने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की समयसीमा तय की थी। यानी अब चार वर्षीय बीए बीएड व बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिला देने की अनुमति नहीं है। इसलिए पीटीईटी से इस बार राजस्थान में सिर्फ दो वर्षीय बीएड में दाखिले लिए जाएंगे।

कौन है योग्य
– आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष निर्धारित की गई है।

– दो साल की बीएड के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग वर्ग, विधवा, परित्यक्ता महिला अभ्यर्थियों (सभी आरक्षित वर्ग, केवल राजस्थान राज्य की मूल निवासी) के लिए योग्यता स्नातक या स्नातकोत्तर परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक है।

परीक्षा पैटर्न
पीटीईटी परीक्षा में एक प्रश्न-पत्र होगा जिसमें चार भाग होंगे। प्रत्येक भाग में 50 प्रश्न होंगे तथा प्रश्न-पत्र में कुल 200 मल्टीपल चॉइस होंगे एवं परीक्षा अवधि तीन घण्टे की होगी ।

1. मेन्टल एबिलिटी

2. टीचिंग एटीट्यूड एंड एप्टीट्यूड टेस्ट

3. जनरल अवेयरनेस

4. लेंग्वेज प्रिफिशियेन्सी

आरक्षण पर्सेंटेज-
राजस्थान राज्य के बाहर के सभी अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी में ही पात्र होंगे।

1. एससी- 16 प्रतिशत

2. एसटी- 12 प्रतिशत

3. ओबीसी- 21 प्रतिशत

4. एमबीसी- 5 प्रतिशत

5. ईडब्ल्यूएस- 10 प्रतिशत

6. महिला- राज्य के नियमानुसार

7. दिव्यांग- 5 प्रतिशत (क्षैतिज)

8. रक्षा सेवा या पूर्व रक्षा सेवा के आश्रितों के लिए (केवल जल, थल, नभ सेना)- 5 प्रतिशत (क्षैतिज)

आवेदन शुल्क – 500 रुपये

 

admin

Related Posts

बिना एग्जाम मिलेगा रेलवे में जॉब का मौका, 5349 पदों पर आवेदन शुरू

नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद खास है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 5349 पदों पर भर्ती…

ट्रांसलेशन से बनाएं उज्ज्वल भविष्य: करियर के अनगिनत मौके

इस बहु-भाषी संसार में, ट्रांसलेशन या अनुवाद का अपना विशेष महत्व है। ट्रांसलेशन को एक भाषा से दूसरी भाषा में नॉलेज का सोर्स भी कहा जा सकता है। वास्तव में,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 0 views
क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 0 views
जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
सुपर-8 का रोमांच शुरू: 9 दिन में 12 मैचों का शेड्यूल, क्या आपके पसंदीदा टीम की होगी जीत?

होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम की रणनीति तय, हार्दिक सिंह बोले- हम सकारात्मक और आक्रामक हैं

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम की रणनीति तय, हार्दिक सिंह बोले- हम सकारात्मक और आक्रामक हैं

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान