एक दिन पहले बने थे कान्हा, अगले ही दिन मां के बाल नोच बैठे गोला – काजू भी रो पड़ा

मुंबई

भारती सिंह अक्सर अपने बेटों के साथ वीडियोज बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। जब से वो दूसरी बार मां बनी हैं, तब से और भी ज्यादा एक्टव हो गई हैं और अपने बेटे गोला के साथ-साथ वो छोटे काजू को लेकर भी क्लिप बनाती हैं। हाल ही में भारती ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साफ दिख रहा है कि दो बच्चों के साथ मां की हालत कैसी हो जाती है। इसमें गोला उनके बाल जोर से खींच रहा है।

भारती सिंह काजू को गोद में लेकर बैठी हुई हैं और पीछे गोला खड़ा है। भारती रील में कहती हैं, 'ठीक हूं, खुश हूं, मैं खुश हूं, आप बार-बार क्यों पूछ रहे हैं।' इस दौरान, गोला पीछे खड़े होकर उनके बाल खींच रहा है।

गोला को कहा था 'कान्हा'
इससे पहले, भारती को 'बड़ा नटखट है ये कृष्णा कान्हा क्या करे यशोदा मैया' गाने पर रील बनाते देखा गया था, जिसमें वह गोला को बड़े प्यार से गले लगा रही थीं, उसे दुलार रही थीं और प्यार से चूम रही थीं। गोला बिल्कुल भी परेशान नहीं हुआ और अपनी मां के प्यार भरे टच के बीच टीवी देखने में व्यस्त रहा। उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा कान्हा।'

बड़े बेटे को वक्त नहीं दे पा रहीं भारती
भारती ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग्स पर अपने बड़े बेटे गोला उर्फ लक्ष्य को समय न दे पाने का अफसोस जताया था। उन्होंने कहा था कि उनका अधिकांश समय उनके दो महीने के बेटे काजू में ही बीत जाता है। भारती ने बताया कि काजू के जन्म के बाद से उनका जीवन उसी के इर्द-गिर्द घूमता है और उनका 90% ध्यान नवजात बेटे काजू पर ही है, जबकि गोला के लिए केवल 10% ही समय बचता है।

भारती सिंह की शादी और बच्चे
भारती ने यह भी बताया कि इस सफर में उनके पति हर्ष लिम्बाचिया उनके लिए एक मजबूत सहारा रहे हैं और गोला का पूरा ख्याल रखते हैं ताकि काजू के आने के बाद उसे अकेलापन महसूस न हो। जानकारी के लिए बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। वो उसे प्यार से काजू कहते हैं और नाम यशवीर रखा है। भारती और हर्ष ने 2022 में अपने पहले बच्चे गोला का स्वागत किया था। दोनों ने 2017 में शादी की।

admin

Related Posts

जमानत के बाद भावुक हुए विक्रम भट्ट, कहा– ‘कृष्ण पर आस्था है, जेल जीवन का हिस्सा रही’

मुंबई फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताबंरी भट्ट को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गुरुवार, 19 फरवरी को रेगुलर…

House of the Dragon 3 टीज़र ने मचाया तहलका—‘द मैड किंग’ की कहानी में लौटेंगे Ned Stark, GOT फैंस के लिए खुशखबरी

लॉस एंजिल्स वेब सीरीज की दुनिया के कालजयी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' के फैंस के 15 साल पुराने जख्‍मों पर मरहम लगने वाला है। GOT के पहले ही सीजन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला