House of the Dragon 3 टीज़र ने मचाया तहलका—‘द मैड किंग’ की कहानी में लौटेंगे Ned Stark, GOT फैंस के लिए खुशखबरी

लॉस एंजिल्स

वेब सीरीज की दुनिया के कालजयी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' के फैंस के 15 साल पुराने जख्‍मों पर मरहम लगने वाला है। GOT के पहले ही सीजन में हर दिल उस वक्‍त बुरी तरह दुखा था, जब विंटरफेल के लॉर्ड नेड स्‍टार्क की हत्‍या कर दी गई थी। शो के शुरुआती एपिसोड्स में ही जहां हर किसी को यह लग रहा था कि नेड स्‍टार्क ही 'किंग्‍स लैंडिंग' में आगे चलकर सिंहासन संभालेंगे, उसी समय यह घटना किसी सदमे की तरह घटी। राजा रॉबर्ट बैराथियोन के सिपहसालार नेड स्‍टार्क पर देशद्रोह का झूठा आरोप लगा और फिर जोफ्रे बैराथियोन के आदेश पर सरेआम उन्‍हें मौत की सजा दी गई। लेकिन अब मेकर्स एक बार फिर से इस चहेते किरदार को पर्दे पर वापस लाने की तैयारी में हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' के प्रीक्‍वल 'द मैड किंग' में नेड स्‍टार्क की वापसी होगी। यही नहीं, कुछ और चहेते किरदार भी लौटेंगे। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब 'हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3' का टीजर भी रिलीज हुआ है।

OTT पर इन दिनों जहां Knight Of The Seven Kingdoms की धूम मची हुई है, वहीं 'हाउस ऑफ द ड्रैगन 3' के टीजर और 'द मैड किंग' नाटक की खबरों ने GOT फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इससे पहले कि हम नए टीजर की बात करें, बता दें कि मेकर्स वेस्टरोस के फैंस के लिए 'गेम ऑफ थ्रोन्स: द मैड किंग' नाम का एक नया प्रीक्वल प्‍ले लाने की तैयारी में हैं। इसका स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन में रॉयल शेक्सपियर कंपनी के रॉयल शेक्सपियर थिएटर में इसका वर्ल्ड प्रीमियर होगा। ऐसे में अब उम्‍मीद जगने लगी है कि थ‍िएटर में प्‍ले के बाद OTT पर भी इस प्रीक्‍वल को जल्‍द शुरू किया जाएगा।

वेस्टरोस और भी बुरे और खतरनाक दिनों की ओर
जॉर्ज आरआर मार्टिन की किताब 'फायर एंड ब्लड' से लिया गया शो, 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' चर्चित सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की घटनाओं से लगभग दो सदी पहले हाउस टार्गेरियन के हिंसक इतिहास को दिखाता है। इसके सीजन 3 के टीजर में हम देखते हैं कि वेस्टरोस और भी बुरे और खतरनाक दिनों की ओर बढ़ रहा है। HBO की ओर से रिलीज किए एक मिनट के टीजर में टार्गेरियन सिविल वॉर का माहौल। टीजर की शुरुआत, एमोंड टार्गेरियन के आयरन थ्रोन पर कब्‍जा करने से होती है। पिछले सीजन की क्रूर घटनाओं में किंग एगॉन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी शांत, मजबूत मौजूदगी एक सख्त शासन और आगे और खून-खराबे की ओर एक जरूरी कदम का इशारा करती है।

रेनेरा टार्गेरियन की बढ़ी ताकत, अब धधकेगा आसमान
टीजर में हम आगे क्वीन एलिसेंट हाईटॉवर किंग्स लैंडिंग से चुपचाप निकलती हुई दिखती हैं, शायद वह अपने बचपन की साथी से दुश्मन बनी रेनेरा टार्गेरियन के साथ शांति बनाने की आखिरी कोशिश में है। ऐसा लगता है कि रेनेरा ने नए ड्रैगन-राइडर्स को इकट्ठा करके अपनी बात पक्की कर ली है, जिससे उसकी सेना को अब काफी बढ़त मिल गई है। धधकते आसमान और झुलसे हुए युद्ध के मैदानों की झलक बताती है कि आने वाला समय बड़े पैमाने पर तबाही लेकर आने वाला है।

'द मैड किंग' प्‍ले में रॉबर्ट बैराथियोन और जेमी लैनिस्टर भी
दूसरी ओर, 'गेम ऑफ थ्रोन्स: द मैड किंग' प्‍ले में नेड स्टार्क, रॉबर्ट बैराथियोन और जेमी लैनिस्टर जैसे चहेते किरदार फिर से एक साथ आ रहे हैं। दर्शकों के लिए यह टारगेरियन राजवंश के इतिहास के एक अहम मोड़ साबित होने वाला है। फिलहाल इसे एक प्ले के रूप में तैयार किया जा रहा है। जिसका निर्माण जॉर्ज आरआर मार्टिन ही कर रहे हैं। यह पहली बार है जब उनके एपिक फैंटेसी यूनिवर्स को उन्‍होंने थिएटर के लिए अडैप्ट किया है।

'गेम ऑफ थ्रोन्स: द मैड किंग' का प्‍लॉट
'द मैड किंग' की कहानी गेम ऑफ थ्रोन्स की घटनाओं से एक दशक से भी पहले की है। यह हैरेनहाल के उस खतरनाक टूर्नामेंट पर फोकस करती है, जब बड़े पैमाने पर रॉबर्ट के विद्रोह को भड़काने वाली चिंगारी उठी थी। यही चिंगारी बाद में आग बनी और टारगेरियन की सत्ता का पतन हुआ। 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' के इस प्रीक्‍वल का स्टेज अडैप्टेशन डंकन मैकमिलन ने लिखा है। डोमिनिक कुक इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। क्रिएटिव टीम के मुताबिक, यह नाटक पॉलिटिकल टेंशन, छिपी वफादारी और भावनाओं के बीच दरार को दिखाएगा।

admin

Related Posts

दीपिका पादुकोण की दूसरी गर्भवस्था, बेटी दुआ ने प्यार से प्रेग्नेंसी किट पकड़ाकर दी खुशखबरी

दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट देकर दी खुशखबरी दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट से…

‘मटका किंग’ में 60-70 के दशक की मुंबई को जीने का अनोखा अनुभव, कृतिका कामरा का खुलासा

मुंबई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों अलग-अलग दौर की कहानियों को दिखाने का चलन तेजी से बढ़ा है। खासकर ऐसी कहानी को, जो पुराने समय की जिंदगी और माहौल को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं