से छेड़छाड़ का मामला गरमाया पार्टी में दोस्ती की आड़ में दरिंदगी: नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी पर केस

रतलाम 

थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने और उसकी अश्लील तस्वीरें लेकर वायरल का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपित पर जान से मारने की धमकी देने और तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगाया है।

हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपित पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपित मुन्ना का पूरा नाम मोचीपुरा निवासी सैफ अली पुत्र मुश्ताक अली बताया जा रहा है। मुन्ना पर पूर्व में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। मुन्ना नगर निगम के सामने रोड किनारे दुकान लगाकर चश्मे बेचने का कार्य करता है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैं कक्षा 12वीं की छात्रा हूं। 30 नवंबर 2025 की शाम मैं अपनी सहेली के साथ अपनी दूसरी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने उसके घर शिवनगर गई थी। पार्टी के दौरान वहां एक युवक भी आया। मैं उसे पहले से नहीं जानती थी।

आरोपित युवक ने ने मुझे कुछ सफेद पाउडर जैसा नशीला पदार्थ खाने के लिए दिया। जब मैंने लेने से मना किया और उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम मुन्ना लाला बताया और मुझे उस पदार्थ को खाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह अच्छी चीज है और स्वाद अच्छा न लगे तो थूक देना।

आरोपित मुन्ना लाला के कहने पर मैंने वह पाउडर खा लिया, जिसके कुछ समय बाद मुझे चक्कर आने लगे। पदार्थ को थूकने के लिए जैसे ही मैं बाहर गई, आरोपित मुन्ना लाला भी पीछे-पीछे आ गया।

वहां मुन्ना ने बुरी नीयत से मुझे पकड़ लिया और मेरे अश्लील हरकत की। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल से मेरी आपत्तिजक तस्वीर भी खींच ली। इसके बाद वह मुझसे अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने की बात करने लगा। मैंने उसे डांटकर मना किया और कहा कि मैं मुस्लिमों से बात नहीं करती तुने मेरा फोटो कैसे खींचा, मैं इसकी शिकायत पुलिस में करूंगी।

इस पर आरोपित मुन्ना लाला ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह मेरी खींची गई तस्वीर को सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर वायरल कर देगा।

मुन्ना की धमकी के डर से मैंने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन मुझे पता चला कि आरोपित मुन्नालाला इस तरह की अश्लील और आपराधिक हरकतें कई अन्य लड़कियों के साथ भी कर चुका है।
   
इसके बाद मैंने मुन्ना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए नानी के साथ पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया।
   
थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि आरोपित मुन्ना की तलाश की जा रही है। नशीले पाउडर के संबंध में जानकारी मुन्ना से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

 

admin

Related Posts

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन भवन में अत्याधुनिक आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण किया। यह पहल वन विभाग में नवाचार…

28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति एवं वाहन जब्त तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे