आई मेकअप टिप्स जो दें आपकी आंखों को अट्रैक्टिव और ग्लैमरस लुक

यूं तो आईमेकअप के दौरान काजल, लाइनर, आईशैडो आदि का प्रयोग किया जाता है लेकिन अगर आईमेकअप करते समय मस्कारे का प्रयोग न किया जाए तो इससे आंखों को फिनिशिंग लुक नहीं मिलता। मेकअप के दौरान महिलाएं अपनी आंखों पर विशेष ध्यान देती हैं। यूं तो आईमेकअप के दौरान काजल, लाइनर, आईशैडो आदि का प्रयोग किया जाता है लेकिन अगर आईमेकअप करते समय मस्कारे का प्रयोग न किया जाए तो इससे आंखों को फिनिशिंग लुक नहीं मिलता। अक्सर महिलाएं मस्कारे का प्रयोग तो करती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इसके इस्तेमाल का सही तरीका नहीं पता होता। अगर आप भी मस्कारे का प्रयोग करके आंखों को अट्रैक्टिव व परफेक्ट लुक देना चाहती हैं तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें-

कोटिंग पर दें ध्यान
मस्कारा लगाते समय सिर्फ एक कोटिंग ही काफी नहीं होती। आंखों को बेहतर लुक देने के लिए मस्कारे के कम से कम दो कोट लगाना जरूरी है। पलकों को घना बनाने के लिए सबसे पहले आंखों पर एक कोट लगाएं और फिर पलकों पर हल्का-सा बेबी पाउडर लगाएं और फिर इसके बाद मस्कारा का दूसरा कोट लगाएं। अब इसे सूखने दें। आप देखेंगी कि पलकें घनी व सुंदर दिखाई दे रही हैं। मस्कारा कोट के दौरान बेबी पाउडर का प्रयोग वैकल्पिक है लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो इससे मस्कारा लॉन्ग लास्टिंग हो जाता है।
 
लगाएं सही तरीके से
मस्कारा लगाने का एक सही तरीका होता है। अमूमन महिलाएं मस्कारा लगाते समय पलकों को ऊपर कर लेती हैं, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए। मस्कारा लगाते समय हमेशा पलकों को नीचे की तरफ रखें। इससे मस्कारा लगाना आसान हो जाता है और बेहतर तरीके से लगता है।

न करें यह गलती
अधिकतर महिलाएं मस्कारा लगाते समय ऊपर की पलकों पर तो इसे अप्लाई करती हैं, लेकिन नीचे की पलक पर लगाना भूल जाती है। ऐसा करने से आंखों को वह लुक नहीं मिलता, जो वास्तव में मिलना चाहिए। इसलिए जब भी आप मस्कारा लगाएं तो ऊपर की पलक के साथ-साथ नीचे की पलक पर भी इसे अवश्य लगाएं।
 
करें एक्सपेरिमेंट
आजकल मेकअप के दौरान महिलाएं कई तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। अगर आप भी अपनी आंखों के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो दो अलग-अलग रंग के मस्कारा का इस्तेमाल करें। आप ब्लैक के अतिरिक्त ब्लू कलर के मस्कारे का प्रयोग कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए पलकों पर पहले ब्लू मस्कारे का कोट लगाएं और जब यह सूख जाए तो फिर ब्लैक कलर के मस्कारे का इस्तेमाल करें। इससे आंखें बेहद खूबसूरत दिखाई देंगी।
 
हटाएं अतिरिक्त मस्कारा
मस्कारा लगाने के बाद अतिरिक्त मस्कारा हटाना भी जरूरी है, अन्यथा यह आपकी आईलिड व चेहरे पर लगकर पूरा मेकअप खराब कर सकता है। इसके लिए जब आप मस्कारा के दोनों कोट लगा लें और जब वह अच्छी तरह सूख जाए तो ईयरबड की मदद से अतिरिक्त मस्कारा हटा लें।

 

admin

Related Posts

सावधान! आज से बदल गए इंटरनेट के नियम — AI फोटो-वीडियो शेयर करने वालों के लिए 3 अहम बदलाव

नई  दिल्ली अगर आप सोशल मीडिया पर एआई (AI) से बनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करने के शौकीन हैं तो आज से आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। केंद्र…

सर्दियों में गाजर क्यों है सुपरफूड? जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

गाजर में कई तरह के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खासतौर से इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 1, कई तरह के खनिज लवण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा