भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

नई दिल्ली
टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में रार मची हुई है। पहले पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम और मौजूदा क्रिकेटरों की आलोचना की। उन्हें कमतर बताया। जवाब में मौजूदा टीम के अहम सदस्य शादाब खान ने शेखी बघारी कि हमने तो कम से कम एक बार वर्ल्ड कप में भारत को हराया भी है, आप तो एक बार भी नहीं जीते। अब पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने शादाब को नसीहत देते हुए पूर्व क्रिकेटरों के कद का अपने अंदाज में जिक्र किया है। वहीं वर्ल्ड कप में भारत के हाथों हार के बाद मोहम्मद आमिर ने कहा है कि एक दौर था जब भारत हमसे खौफ खाता था। अब तो वे हमें गंभीरता से लेते तक नहीं। मोहम्मद आमिर ने हाल ही में पाकिस्तान की मौजूदा क्रिकेट टीम और 1990 के दशक की टीम से तुलना की। उन्होंने दावा किया कि एक दौर में पाकिस्तानी टीम को जो इज्जत मिलती थी, अब वह कम हो गई है।

तब भारत हमसे खौफ खाता था: आमिर
आमिर ने एक टीवी शो पर कहा, '90 के दशक की पाकिस्तान टीम और मौजूदा टीम में फर्क है। भारत तब हमसे खौफ खाता था, अब तो वे हमें गंभीरता से लेते तक नहीं। अब वे हमारे विकेट लेने और यहां तक कि मैच जीतने के बाद भी जश्न तक नहीं मनाते।'

आमिर ने ये बातें टी20 वर्ल्ड कप में भारत के हाथों पाकिस्तान को 61 रनों से मिली हार के बाद कही थी। उस मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी तो इतना भड़क गए थे कि टीम में बदाव की मांग कर दी। उन्होंने अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी तक को नहीं बख्शा। अफरीदी ने शाहीन, बाबर आजम और शादाब को टीम से बाहर करने की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि अगर उनके हाथ में होता तो वे इन तीनों को ड्रॉप कर देते।

सकलैन मुश्ताक की जेब में 10 शादाब खान आ जाएं: बासित
शाहिद अफरीदी के बयान पर शादाब खान का पलटवार पूर्व क्रिकेटर बासित अली को तनिक भी रास नहीं आया। उन्होंने खान को नसीहत देते हुए कहा है, 'मेरी राय में शादाब खान को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। सकलैन मुश्ताक तो ऐसा गेंदबाज था कि उनकी जेब में 10 शादाब आ जाएं।'

बासित अली ने उसके बाद एक घटना का जिक्र करते हुए शादाब के 'बचकानेपन' का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘मैं अब एक ऐसी चीज का खुलासा करने जा रहा हूं जिसके बारे में कोई नहीं जानता है। मैं पाकिस्तान ए टीम को लेकर इंग्लैंड गया था। वह (शादाब) हर समय फोन पर ही लगा रहता था। मुझे उसके दोनों फोन छीनने पड़े थे।’

शादाब खान ने आखिर कहा क्या था?
शाहिद अफरीदी की तल्ख टिप्पणी से शादाब खान को मिर्ची तो बहुत लगी लेकिन उन्होंने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। बाद में बुधवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने अफरीदी को बहुत ही तीखा जवाब दिया। मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को एकतरफा हराया। शादाब खान ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। 36 रन बनाए और तीन विकेट भी झटके।

नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद शादाब खान ने शाहिद अफरीदी को टारगेट करते हुए कहा, ‘हमारे पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अच्छा किया और यह भी सही है कि आखिरकार उन्होंने भारत को विश्व कप में कभी नहीं हराया।’ शादाब खान ने आगे कहा था, 'हम ही थे जिन्होंने 2021 के वर्ल्ड कप में भारत को हराया था। वर्ल्ड कप में हमने भारत को सिर्फ एक बार ही हराया है। हां, वे (पूर्व क्रिकेटर) दिग्गज हैं लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ कुछ भी खास नहीं किया है।'

admin

Related Posts

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

नई दिल्ली   शिखर धवन जिन्हें क्रिकेटप्रेमी 'गब्बर' के नाम से पुकारते हैं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि वो अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी…

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

नई दिल्ली लुधियाना में खेले जा रहे किला रायपुर स्पोर्ट्स गेम्स में फतेहगढ़ साहिब की जैस्मीन कौर का जलवा देखने को मिला। 15 साल की लड़कियों के बीच खेले गए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा