जघन्य हत्या का मामला: युवक को जिंदा जलाने के बाद मौत, गांव के दो लोगों पर आरोप

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट करते हुए दो लोगों ने उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की मेडिकल काॅलेज अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मृतक के मामा शत्रुघन पटेल ने बताया कि शिव प्रसाद पटेल निवासी चपले 16 फरवरी को बैंक के काम के सिलसिले में मौहापाली आया था, जहां से रात करीब साढ़े 10 बजे मौहापाली से अपने घर चपले जाने के लिए निकला था। इसी बीच भांठापारा बस्ती में दो लोगों ने उसका रास्ता रोका और हथियार से उस पर वार करते हुए पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। इस घटना में शिव प्रसाद लगभग 60 प्रतिशत झुलस गया था, इस घटना की जानकारी उन्हें सुबह मिली।

परिजनों को गांव के दो लोगों पर शक
शत्रुघन पटेल ने बताया कि घायल शिव प्रसाद को तत्काल खरसिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों के द्वारा शिव प्रसाद पटेल को रूकवाते हुए देखा गया है, उन्हीं दो लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का शक है। उक्त दोनों युवक निलेश डंजारे और गंगाराम उर्फ कृष्णा गांव के ही रहने वाले हैं।

एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
इस मामलें पुलिस निलेश डंजारे को हिरासत में लिया है दूसरे की तलाश की जा रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि दोनो युवक अपराधी प्रवृत्ति के हैं जो देर रात आने जाने वाले लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। परिजनों को संदेह है कि लूटपाट के इरादे से ही आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

admin

Related Posts

उप मुख्यमंत्री ने बैहरसरी में 25 लाख रुपए की सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा

रायपुर उप मुख्यमंत्री ने बैहरसरी में 25 लाख रुपए की सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा कवर्धा क्षेत्र में गांवों को शहर से जोड़ने के लिए 12 करोड़ 63 लाख 55…

जिला खनिज न्यास, सांसद सड़क सुरक्षा एवं पशु रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर पीएम जनमन की सड़कों का मापदंडों के अनुरूप हो निर्माण: सांसद  चिंतामणि महाराज बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ