20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

नई दिल्ली
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड को 17 रन से शिकस्त दी। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 194 का टारगेट देने के बाद नीदरलैंड को 176/7 पर रोका। भारत ने लोगान वैन बीक द्वारा डाले गए 20वें ओवर में 13 रन बटोरे, जिसमें शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने छक्का लगाया। दुबे पहली गेंद पर हवाई फायर करने के बाद अगली गेंद पर बीक का शिकार बने। उनके बाद बैटिंग करने आए रिंकू तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना सके लेकिन चौथी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया। उन्होंने तीन गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 6 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव से आगे निकले रिंकू सिंह
रिंकू सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीयों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए हैं। रिंकू ने अभी तक आखिरी ओवर की 50 गेंद खेलने के बाद 14 सिक्स जमाए हैं। सूर्यकुमार ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 13 छक्के ठोके हैं। T20I में 20वें ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज है। धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक ने अंतिम ओवर की 102 गेंद खेली हैं और 16 सिक्स उड़ाए। हार्दिक ने भारत बनाम नीदरलैंड मैच में 21 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन सिक्स हैं।

T20I में 20वें ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के
16 – हार्दिक पांड्या (102 गेंद)
14 – रिंकू सिंह (50 गेंद)*
13 – सूर्यकुमार (34 गेंद)
12 – एमएस धोनी (132 गेंद)
9 – दिनेश कार्तिक (49 गेंद)
8 – विराट कोहली (58 गेंद)
7 – अक्षर पटेल (71 गेंद)

शिवम दुबे ने ठोका तूफानी अर्धशतक
नीदरलैंड के खिलाफ ऑलराउंडर शिवम दुबे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने तूफानी अर्धशतक (31 गेंदों में 66 रन, चार चौके, छह सिक्स) लगाने के अलावा दो विकेट चटकाए। दुबे की पारी के दम पर भारत ने 193/6 का स्कोर बनाया। वहीं, नीदरलैंड की ओर से बास डि लीडे ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। नोह क्रोस (12 गेंद में नाबाद 25 रन) तथा जैक लियोन कैशे (16 गेंद में 26 रन) ने सातवें विकेट के लिए 23 गेंद में 47 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की। भारत के टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत से आठ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

admin

Related Posts

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

 नई दिल्ली  इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को अब उनके फैंस एक बार फिर से एक्शन में देख पाएंगे। दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) ने अपने तीसरे…

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

 नई दिल्ली शक्ति और सटीकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए, भारत के पैरा-एथलेटिक्स सुपरस्टार सुमित अंतिल ने बुधवार को आठवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा