शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

नई दिल्ली
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां लीग मैच चेन्नई में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की और इसी के साथ सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री भी कर ली। ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि कनाडा के साथ-साथ अफगानिस्तान और यूएई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस मैच को 8 विकेट से न्यूजीलैंड ने जीता। लीग फेज में 4 मैचों में तीसरी जीत कीवी टीम की रही।

मैच की बात करें तो कनाडा की टीम की कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर एक शतक के बावजूद टीम 173 रन 4 विकेट खोकर बना सकी। युवराज सामरा ने 58 गेंदों में शतक जड़ा था। कप्तान बाजवा ने 36 रन बनाए थे, लेकिन ये 100 से भी कम के स्ट्राइक रेट से आए थे। उधर, 2 विकेट जल्दी गिरने के बावजूद ग्लेन फिलिप्स ने 76 रन और रचिन रविंद्र ने 59 रनों की पारी खेलकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। 174 रनों का टारगेट 16वें ओवर में ही न्यूजीलैंड ने हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड जीता, सुपर 8 में भी पहुंचा
न्यूजीलैंड की टीम ने कनाडा को बुरी तरह से हराया। कनाडा के साथ-साथ तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इनमें अफगानिस्तान और यूएई का नाम शामिल है। अफगानिस्तान पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट थी।

रचिन ने भी ठोकी फिफ्टी
2 विकेट न्यूजीलैंड के जल्दी गिर गए थे, लेकिन रचिन रविंद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया और एक दमदार अर्धशतक जड़ा। 35 गेंदों में रचिन ने अपना अर्धशतक पूरा किया था।

admin

Related Posts

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

नई दिल्ली टी20 विश्‍व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्‍ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर हो गई है, वहीं जिम्‍बाब्‍वे ने अगले दौर में जगह बना ली है।…

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा को 8 विकेट से रौंदकर सुपर-8 राउंड का टिकट कटाया। ग्रुप डी का यह मैच चेन्नई के चेपॉक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?