चैकिंग के दौरान हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रक ने ऑनड्यूटी RTO इंस्पेक्टर के ड्राइवर को कुचला

जयपुर.

जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र के हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास रिंग रोड पर रविवार दोपहर ड्यूटी के दौरान हादसे में RTO इंस्पेक्टर के वाहन चालक की मौत हो गई। परिवहन निरीक्षक असगर अली खां के अनुसार हिंगोनिया टोल प्लाजा पर वाहनों की चैकिंग और चालान की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान आगरा रोड की ओर से आए एक अज्ञात ट्रक ने परिवहन जाप्ते में संविदा पर लगे कार चालक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार व्यक्ति की पहचान राजाराम रावत (48) निवासी पनियाला, कोटपूतली के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस आगरा रोड से आए ट्रक चालक की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राजस्व टारगेट का दबाव
परिवहन विभाग में राजस्व टारगेट पूरा करने के लिए सभी आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं। इसके कारण अधिक से अधिक वाहनों पर कार्रवाई कर सड़क पर आरटीओ उड़नदस्तों की ओर से चालान किए जा रहे हैं। समय पर टारगेट पूरा करने का दबाव भी लगातार बना हुआ है।

admin

Related Posts

बजट के साथ रोजगार और विकास की देंगे सौगातें, प्रधानमंत्री मोदी का 28 को दौरा होगा खास

अजमेर. राजस्थान की डबल इंजन सरकार अब 'विकास की सुपरफास्ट' गति पकड़ने को तैयार है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 28 फरवरी…

भिवाड़ी फैक्टरी अग्निकांड पर देश शोक में: 8 मजदूरों की मौत, जानिए किस नेता ने क्या कहा

अलवर राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में तेज धमाके के बाद भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले