आस्था पर हमला: खजराना मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

इंदौर

शहर के आस्था के प्रमुख केंद्र खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को मंदिर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसी बालाजी सिक्युरिटी सर्विस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, अनाधिकृत प्रवेश के लिए दबाव बनाने वाले आकाश रावत पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इंटरनेट मीडिया में खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में बदमाश सतीश भाऊ के प्रवेश का वीडियो शनिवार को बहुप्रसारित हुआ, जबकि गर्भगृह में प्रवेश करना प्रतिबंधित है। मामले को कलेक्टर शिवम वर्मा ने संज्ञान में लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई तो 11 फरवरी की शाम करीब 7.41 से 7.45 बजे के बीच कुछ व्यक्तियों के गर्भगृह में प्रवेश की पुष्टि हुई।

जांच में क्या निकला
जांच में सामने आया कि स्थानीय निवासी आकाश रावत ने चैनल गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से बातचीत की, जिसके बाद गेट खोला गया। उस दौरान ड्यूटी पर मौजूद एजेंसी की सुरक्षा गार्ड ज्योति वरुण ने जांच में बताया कि आकाश ने ही दबाव बनाकर गर्भगृह में प्रवेश दिलाया था।

सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही बालाजी सिक्युरिटी सर्विस के गार्ड ज्योति वरुण की भूमिका लापरवाहीपूर्ण पाई गई, इसलिए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि गर्भगृह में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा और केवल विशेष परिस्थितियों में पूर्व अनुमति से ही प्रवेश संभव होगा।

पुजारी अशोक भट्ट का कहना है कि मंदिर में सभी श्रद्धालुओं से समानता का व्यवहार किया जाता है, पूर्व अनुमति से ही गर्भगृह में प्रवेश किया जा सकता है। अनाधिकृत प्रवेश पर निगरानी रखी जाएगी और श्रद्धालुओं की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा।

पहले भी सामने आए हैं वीडियो
गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद अनाधिकृत प्रवेश के वीडियो पहले भी सामने आते रहे हैं। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के विवाह के बाद गर्भगृह में पूजन का वीडियो सामने आया था। उस दौरान भी हंगामा हुआ था, लेकिन प्रशासन ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम…

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा