आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

जमशेदपुर
करीब एक साल बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के जमशेदपुर लौटने पर, जमशेदपुर एफसी ने आगामी सीजन के लिए अपनी 28 सदस्यीय टीम घोषित की है। शील्ड जीतने वाले कोच ओवेन कॉयल एक बार फिर टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं, जो जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 9 अहम घरेलू मैच होस्ट करेगी। मेन ऑफ स्टील 15 फरवरी को जेआरडी स्टेडियम में मोहम्मडन एससी के खिलाफ अपने आईएसएल सीजन की शुरुआत करेगी।

यह टीम काफी संतुलित नजर आ रही है, जिसमें 6 इंटरनेशनल खिलाड़ी टैलेंटेड भारतीय कोर में अनुभव और गुणवत्ता ला रहे हैं। यह अनुभवी दिग्गजों और होनहार युवा टैलेंट के संयोजन से और बेहतर होता है, जिससे विशेषज्ञता और युवा एनर्जी का मेल है।

जमशेदपुर एफसी का मिडफील्ड खासतौर पर मजबूत है, जिसमें खास विदेशी खिलाड़ी निकोला स्टोजानोविक और मादिह तलाल के साथ-साथ प्रणय हलदर भी हैं। रेई ताचिकावा भारतीय मिडफील्डर्स को मजबूती दे रहे हैं।

डिफेंसिव तौर पर प्रतीक चौधरी, स्टीफन एजे और लजार सिरकोविक जैसे पुराने खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं, जबकि अटैकिंग लाइनअप में मेस्सी बाउली, सनन और ऋत्विक शामिल हैं।

क्लब में वापसी के बाद से ओवेन कॉयल ने खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए कहा, “हम इस बात से बहुत खुश हैं कि जब से हम आए हैं, स्क्वॉड कितनी मेहनत कर रहा है। हमें सुपर कप से पहले बनी टीम विरासत में मिली थी, लेकिन खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा रवैया, बहुत प्रतिबद्धता दिखाई है और ट्रेनिंग में बहुत मेहनत की है। अब हम ट्रेनिंग ग्राउंड से उस काम को मैदान पर लाना चाहते हैं, जिसकी शुरुआत रविवार को आईएसएल मैच से होगी।”

जमशेदपुर एफसी की टीम:

गोलकीपर- अल्बिनो जियोवानी गोम्स, रवि कुमार, अमृत गोप और आयुष जेना।

डिफेंडर- स्टीफन एजे, लजार सिरकोविक, प्रतीक चौधरी, सार्थक गोलुई, मार्क जोथनपुइया, प्रफुल्ल कुमार, कार्तिक चौधरी और निखिल बारला।

मिडफील्डर- प्रणय हलदर, जर्मनप्रीत सिंह, मोबाशिर रहमान, मदीह तलाल, निकोला स्टोजानोविक, रेई ताचिकावा, ऋत्विक दास, सौरव दास, लालहरियातपुइया चावंगथु, विंसी बैरेटो, श्रीकुट्टन वीएस और समीर मुर्मू।

फॉरवर्ड- मेसी बाउली, सनन मोहम्मद के, मनवीर सिंह और रोसेनबर्ग गेब्रियल।

admin

Related Posts

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

चेन्नई स्नेहित सुरवज्जुला ने शुक्रवार को जापान की 13वीं सीड मिजुकी ओइकावा के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। राउंड ऑफ…

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

कोलंबो ऑफ-फील्ड ड्रामा और राजनीतिक शोर-शराबे के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच आखिरकार तय कार्यक्रम के अनुसार होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान रविवार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर