समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने को किसानों की बढ़ी भागीदारी, मंत्री राजपूत ने साझा किए आंकड़े

20 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन : मंत्री  राजपूत

भोपाल 

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये अब तक 20 हजार 98 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। किसान 7 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से अपील की है कि निर्धारित समय में पंजीयन अवश्य करा लें। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। कुल 3186 पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो गत वर्ष से 160 रूपये अधिक है।

मंत्री  राजपूत ने बताया कि अभी तक इंदौर संभाग में 4084, उज्जैन में 9524, ग्वालियर में 476, चम्बल में 123, जबलपुर में 788, नर्मदापुरम में 900, भोपाल में 3602, रीवा में 68, शहडोल में 83 और सागर में 450 किसानों ने पंजीयन कराया है।

पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था

पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है।

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है।

किसानों को करें एसएमएस

खाद्य मंत्री  राजपूत ने बताया है कि विगत रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। गांव में डोंडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति/ मंडी स्तर पर बैनर लगवाने के निर्देश भी दिये गये हैं।

 

admin

Related Posts

जांच के लिए एडवांस लैब्स में भेजे गए नमूने

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24 मई 2026 को मृत पाए गए नर बाघ का पोस्टमॉर्टम 25 मई 2026 को किया…

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को समय पर अस्पताल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा