नशे के सौदागरों पर क्राइम ब्रांच का प्रहार, दो तस्करों से भारी मात्रा में चरस और नकद बरामद

क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों पर किया प्रहार,दो गिरफ्तार

 मादक पदार्थ तस्करों से डेढ़ लाख रुपए की 500 ग्राम चरस बरामद 

भोपाल
 राजधानी की क्राइम ब्रांच द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास करीब 500 ग्राम चरस और मोबाइल फोन समेत डेढ़ लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि टीआईटी मैदान गोविंदपुरा के पास दो व्यक्ति बैठे हुए मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति ने नीली जैकेट और काली टीशर्ट पहनी है, जबकि दूसरे व्यक्ति ने नीले काले रंग की स्वेटर पहन रखा है। मुखबिर ने यह भी बताया कि दोनों को जल्द ही नहीं पकड़ा गया तो वह गायब हो सकते हैं। यह सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम बनाकर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताए गए हुलिए के दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम शेख आरिफ (44) निवासी कोठी बाजार बैतूल और राजा मियां (51) निवासी बाग फरतअफ्जा ऐशबाग बताया। पुलिस ने उनके पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो प्लास्टिक की पन्नी में करीब 500 ग्राम चरस रखी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।इसके साथ ही दोनों आरोपियों से उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

 पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले 

गिरफ्तार आरोपी शेख आरिफ के खिलाफ ग्वालियर के पड़ाव, भोपाल के एमपी नगर और ऐशबाग थाने में पूर्व से चोरी, छेड़छाड़ और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं, जबकि आरोपी राजा के खिलाफ क्राइम ब्रांच और ऐशबाग थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज बताए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसआई कलीमुद्दीन, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, बीरबल रजक, आरक्षक सैयद महमूद, मनीष कौरव और महिला आरक्षक पूजा यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

admin

Related Posts

भक्तों के लिए खास रात: बागेश्वर महाराज ने अन्नपूर्णा मंडप में स्वयं बनाई प्रसादी की पूरियां

छतरपुर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आस्था केंद्र बागेश्वर धाम में आयोजित होने जा रहे सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 13 और 14 फरवरी को हल्दी एवं…

बिजली बिल में चार गुना उछाल, स्मार्ट मीटर की वजह से हुआ विवाद; आयोग ने मांगी मुआवजे की कार्रवाई

 ग्वालियर  ग्वालियर में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खिलाफ दायर एक महत्वपूर्ण प्रकरण में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर